मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
चुनाव 2023

कांग्रेस ने सिद्धू को दिया बड़ा झटका, सिद्धू ने कसा "बिना दूल्हे कैसी बारात" का तंज

प्रकाशित: Dec 30, 2021 17:37रिपोर्ट: Navtej TV

पंजाब चुनावों से पहले कांग्रेस में जबरदस्त बवाल मचा हुआ है अैर कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को इस बार बड़ा झटका लगा है। सिद्धू काफी लंबे समय से अपने आप को अगले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में उतरने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन कांग्रेस ने सिद्धू को बड़ा झटका देते हुए फैसला किया है कि आगामी चुनाव के लिए मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा नहीं करेगी।

शरद पवार ने पीएम मोदी को बताया सबसे अच्छा प्रंधानमंत्री, विपक्षी दलों में मचा हड़कंप

इस बात को लेकर पंजाब कांग्रेस की प्रचार समिति के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बताया कि पार्टी "संयुक्त नेतृत्व" के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। कांग्रेस को इस बात का पता है कि उनकी पार्टी में सभी जाति के लोग जुडे है और किसी जाति को चुनावों से पहले नाराज नहीं करने के कारण सीएम का उम्मीदवार घोषित नहीं करने का फैसला किया है।

कुछ दिनों पहले पंजाब कांग्रेस बड़े संकट से गुज़री थी और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को कांग्रेस से त्याग पत्र देना पड़ा था। इसके बाद राज्य को पहला दलित मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को इसकी जिम्मेदारी दी गयी हैं। चन्नी के सीएम बनने के बाद भी सिद्धू नाराज हुए ​थे लेकिन उनको किसी तरह से मना लिया गया था। लेकिन इस बार सिद्धू ने इशारों में ही कांग्रेस पर निशाना साधा है


नवजोत सिंह सिद्धू ने पहले कैप्टन और चन्नी के नेतृत्व वाली सरकार पर भी हमला बोला है। सिद्धू ने मांग की थी कि उनकी पार्टी मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करे। लेकिन जब कांग्रेस ने सीएम उम्मीदवार की घोषणा नहीं कि तो सिद्धू ने तंज कसते हुए कहा कि बिना दूल्हे की बारात।