मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

बच्चे की हत्या के आरोप में गाय को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

प्रकाशित: Jun 08, 2022 23:40रिपोर्ट: Navtej TV

कानून व्यवस्था से जुड़े ऐसे कई अजीबोगरीब मामले देखने को मिलते है, जिनको देखकर लोग हैरान रह जाते है, कभी कोर्ट में भगवान की पेशी, तो कभी मुर्गे पर कत्ल का आरोप, अब इससे भी अलग मामला सामने आया है वो है गाय पर हत्या का आरोप है, अब आरोपी गाय को हिरासत में ले लिया गया है और जेल भेजने की भी तैयारी की जा रही है, तो क्या है पूरा मामला चलिये आपको बताते है....

Prophet Muhammad Remarks के अपमान का बदला भारत में होंगे धमाके, अलकायदा की धमकी!

मामला साउथ सूडान के लेक्स स्टेट का है. यहां एक फार्म के नजदीक मौजूद एक बच्चे पर हमले के आरोप में एक गाय को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गाय के मालिक को भी हिरासत में लिया गया है, डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, गाय का हमला इतना तेज था कि लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। साउथ सूडान पुलिस के प्रवक्ता मेजर एलिजा मबोरो ने कहा कि वह गाय हमारी गिरफ्त में है, उसे रुंबेक सेंट्रल काउंटी पुलिस स्टेशन में रखा गया है, मेजर का बताया कि लड़के का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिवार को सौंप दिया गया है।


इससे पहले भी इस देश में कई मामलों में जानवरों को गिरफ्तार किया गया है, मुकदमा चलाया गया और फिर जेल भी भेजा गया है, पिछले दिनों एक भेड़ को भी 45 साल की महिला की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर 3 साल की सजा सुनाई गई थी। सूडान के कानून में कोई भी पालतू जानवर अगर किसी की जान लेता है, तो सजा खत्म होने के बाद उसे हर्जाना के तौर मृतक के परिवार वालों को सौंप दिया जाता है।