मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

अन्धविश्वास के नाम पर 6 साल के मासूम की बलि चढ़ाई...बोले शिव मांग रहे है बलि

प्रकाशित: Oct 03, 2022 23:25रिपोर्ट: Navtej TV

देश की राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, घटना दिल्ली की लोधी कॉलोनी में स्थित CRPF हेड क्वाटर्स की कंस्ट्रक्सन साईट पर घटी, जहाँ दो युवकों ने एक 6 साल के मासूम बच्चे की गला रेत कर हत्या कर दी|

Master जी शराब पिते हुए पढ़ा रहे थे बच्चों को, Video Viral होते ही Action


दोनों आरोपीं युवकों से पूछताछ करने पर आरोपियों ने पुलिस को बताया की उन्होंने बच्चे का गला काटने से पहले गांजा पिया था| आरोपियों का कहना है की भगवान शिव उसके सपने में आये थे और वो बच्चे की बलि मांग रहे थे, इसलिए उन्होंने शिव की इच्छानुसार बच्चे की बलि चढ़ा दी| दोनों आरोपी और बच्चे के पिता कंस्ट्रक्सन साईट पर मजदूरी करते है|


आरोपियों ने पुलिस को बताया की जिस साईट पर वो काम करते है वहां उस रात भजन चल रहे थे, भजन में सभी लोग शामिल थे तभी दोनो आरोपी वहां गांजा पीकर पहुंचे और उन उन्होंने शिव पूजा के लिए महिलाओं से धुप मांगी तो महिलाओ ने देने से मना कर दिया| इसके बाद दोनों आरोपी अपनी झुग्गी में लौट आये और सो गए| रात तकरीबन साढे दस बजे उनकी नींद खुली और उन्हें पीड़ित बच्चा दिखाई दिया आरोपी उसे झुग्गी में उठा ले गए और सब्जी-तरकारी काटने वाले चाकू से मासूम का गला रेत दिया| काफी देर बीत जाने पर भी बच्चा नहीं दिखा तो उसके माता पिता को चिंता महसूस हुईऔर उन्होंने तलाश शुरू की साईट पर खून के छिटें का पिछा करते हुए जब सभी लोग आरोपियों की झुग्गी के बाहर पहुंचे तो उन्हें शक हुआ दरवाजा बार-बार खटखटाने पर भी नहीं खोला गया जब दरवाजा जबरदस्ती खुलवाया तो वहाँ फर्श पर बच्चे की लाश पड़ी थी| पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद कर लिया है|