फिर हवस के हाथों चढी युवती की बलि...पहले दुष्कर्म किया और फिर...
उत्तरप्रदेश के मैनपुरी से दुष्कर्म के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ हत्यारे ने घर में घुसकर कर दुष्कर्म के बाद छात्रा की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को फंदे से लटका दिया। घटना के बाद पुरे ईलाके में हंगामा मच गया। घटना की सूचना देने पर पुलिस बल मौके पर पहुँचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अध्यक्ष पद पर घमासान के बीच Sonia Gandhi भारत जोड़ो यात्रा में शामिल

मामला मैनपुरी के भोगाँव थाना क्षेत्र का है, जहाँ 19 वर्षीय ग्रेजुएशन छात्रा की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुँची और मौका-मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल की गहन जांच के लिए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। जानकारी है कि घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। बताया गया है कि 19 वर्षीय छात्रा के माता-पिता काम से गाँव के बाहर गऐ हुऐ थे तभी गाँव का ही 25 वर्षीय आरोपीे युवती को अकेला पाकर घर में घुस आया और मारपीट कर दुष्कर्म किया। युवती के विरोध और शिकायत की बात कहने पर आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को फंदे से लटका कर घर का दरवाज़ा बाहर से बंद कर भाग गया। घटना के बाद जब मृतक की छोटी बहन घर पँहुची तो कीसी के भी द्वारा दरवाज़ा न खोले जाने पर उसने शोर मचाने पर आस-पास के लोगों की मदद से दरवाज़ा खोला गया तो युवती की फंदे से लटकी लाश पाकर सभी लोग दंग रह गए। फिलहाल पुलिस साक्ष्य जुटा कर आरोपी की तलाश में जुटी है।





