मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

रक्षक की रक्षा अब कौन करें...डयुटी करने में लगता है ड़र

प्रकाशित: Oct 03, 2022 19:29रिपोर्ट: Navtej TV

पुलिस भारत की रक्षा की प्रणाली हैं और पुलिस वाले हमारें वतन के रक्षक...लेकिन क्या हो जब रक्षक को ही ड़र सताने लगे। मामला उत्तरप्रदेश के बांदा का है, जहाँ के दबंगो को या यूँ कहें कि गुंडो को पुलिस का जरा भी खौफ़ नही रहा है। यहाँ के गुंडे अब इतने बेखौफ़ हो चुके है कि अब पुलिस से ड़रने के बजाय उल्टा पुलिस पर ही हाथ उठाने की हिमाकत करने लगे है।

OBC आरक्षण विसंगति की मांग पर शुरू हुआ आंदोलन


दरअसल रामलीला रोड़ पर दुर्गा पांडाल में कुछ बदमाश महिलाओं से छेड़खानी कर रहें थे, शिकायत मिलते ही उत्तरप्रदेश पुलिस के दो जवान मौके पर पहुंचे लेकिन बदमाश पुलिस वालो को ही जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गऐ। मामला यहीं नहीं रूका बदमाश पुलिस थाने जाकर गााली-गलौच करने लगे, उसके बाद दो बदमाश देर रात एक काँस्टेबल के घर पहुंचे और उससे मारपीट करने लगे। शोर मचाने पर आस-पास के पुलिस वाले मौके पर आ पहुंचे और दोनो बदमाशो को धर दबोचा।


पीड़ित काँस्टेबल की शिकायत पर पुलिस ने कईं गंभीर धाराओं में थ्प्त् दर्ज़ की और आरोपीयों को गिरफ़्तार कर लिया। पीड़ित काँस्टेबल का कहना है कि दबंगो से उन्हें भी खतरा महसूस होता है। जिस कदर बदमाशों ने पूरी घटना को अंजाम दिया उससे साफ झलकता है कि उन्हें अब पुलिस का ज़रा भी ड़र नहीं है।