मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

दिल्ली के बाद गाजियाबाद हुआ हैवानियत का शिकार

प्रकाशित: Oct 20, 2022 22:03रिपोर्ट: Navtej TV

उत्तरप्रदेश से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां फिर से एक बार निर्भया जैसा कांड हुआ है। दरअसल मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का है, जहां पर एक महिला के साथ आरोपियों ने दो दिनों तक दरंदगी की। पीड़ित महिला दिल्ली की रहने वाली है 16 अक्टूबर को महिला अपने भाई के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए दिल्ली से गाजियाबाद गई थी जहां पर उसने अपने परिवारजनों के साथ भाई का जन्मदिन मनाया। रात को पार्टी के बाद पीडिता का भाई, महिला को आश्रम रोड के ऑटो स्टैन्ड पर दिल्ली जाने के लिए छोड़ आया। ऑटो स्टैन्ड पहुचने से पहले दोनों भाई-बहन ने कुछ घरेलू समान की खरीदारी थी।

सूटकेस में मिली युवती की नग्न लाश...इलाके में मचा हड़कंप


​​​​​​​पीड़ित महिला ऑटो स्टैन्ड पर ऑटो में जाकर बैठ गई लेकिन ऑटो वाले ने पीड़ित महिला के अकेले छोड़ने से यह कह कर मना किया की वो और यात्रियों का इंतज़ार करेगा इसके बाद महिल ऑटो से उतर कर किसी दूसरे ऑटो का इंतज़ार करने लगी तभी एक स्कॉर्पियो आई जिसमे 4 लड़के सवार थे उन्होंने महिले को जबरदस्ती गाड़ी में बिठाया और और किसी अन्य स्थान पर ले गए जहां पर पहले से ही एक और व्यक्ति मोजूद था, उन पांचों लोगों ने मिल कर महिला के साथ दुष्कर्म किया। बहन के घर ना पहुचने की जानकारी पाकर तलाश के बावजूद भी पीडिता नहीं मिलने पर पीड़िता का भाई पुलिस स्टेशन जा पहुँच वहाँ 24 घंटे बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखी जाएगी का हवाला देकर पीड़ित के भी की रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। 16 और 17 अक्टूबर को परिवार पीडिता की तलाश करता रहा और लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया फिर 18 अक्टूबर तड़के 3 बजे पुलिस से सूचना मिली और गाजियाबाद के अस्पताल बुलाया गया, वहाँ अपनी बहन को बुरी हालत में देख कर उसके होश उड़ गए। डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के अस्पताल में रेफर कर दिया जहां डॉक्टरों ने महिला का इलाज शुरू किया. पीड़िता के भाई ने बताया की स पीड़ित महिला के प्राइवेट पार्ट में एक रोड मिली है।


जब पीड़ित महिला ने अपने बयान में बताया की महिला का आरोपियों के साथ किसी संपत्ति को लेकर कुछ विवाद चल रहा है. इसी के चलते इस संगीन वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि पुलिस महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाले जाने की बात से इनकार कर रही है. पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है, जिसमें 5 लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है। इस हादसे को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालिवाल ने ट्वीट किया है और इस घटना का जिक्र किया है। स्वाति मालीवाल के आरोपों पर गाजियाबाद पुलिस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने यह बताया है की पीडिता के गुप्तांग में कोई रोड नहीं बल्कि टंग क्लीनर मिला है, और आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।