मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

जन्मदिन पर ही बुझ गया घर का चिराग

प्रकाशित: Oct 06, 2022 23:37रिपोर्ट: Navtej TV

बिहार के आरा जिले से एक बेहद ही दुखद घटना सामने आई है, जहाँ एक युवक की उसके जन्मदिन के मौके पर बर्थड़े पार्टी के दौरान गोली मार कर हत्या कर दी गई। वारदात आरा में दशहरे की रात में हुई जहाँ बदमाशों ने युवक की बर्थड़े पार्टी के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी।

सेकड़ों फीट लंबे रावण का अनोखा रूप – देखें यहाँ


घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और साक्ष्य जुटा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की जाँच में पता चला है कि वारदात की असल वजह पार्टी के दौरान हुआ झगड़ा है। मौके से पुलिस को शराब की खाली बोतल, मटन और खाने-पीने की अन्य चीज़े भी बरामद हुई है। मृतक की पहचान के बाद यह पता चला है कि उसका पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रह चुका है। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर पँहुचे और उन्होनें आर्थिेक मुआवजे की माँग की। पुलिस इस पुरे मामले की गहन जाँच-पड़ताल कर रही है और जल्द ही हत्यारों की शिनाख़्त कर पकड़ा जाएगा।