मूसेवाला के अब बाद खूनी गुत्थी का शिकार बना एक और रैपर
खूनी जाल में फसते जा रहे हैं सिंगर्स, सिद्धू मूसेवाला के बाद अब एक और रैपर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आपको बता दें रैपर उस समय ह्यूस्टन में मौजूद थे, मिगोस के रैपर, टेकऑफ की खेल के दौरान उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय रैपर के साथ 2 और रैपर भी मौजूद थे। वहीं टेकऑफ की तो मौके पर ही मौत हो गई लेकिन उनके दो साथी रैपर की हालात अभी भी नाजुक बनी हुई है।
Shershaah Couple जल्द ही बधेंगे शादी के बंधन में

टेकऑफ अपने काम के वजह से काफी फेमस थे वहीं उनके फैंस उन्हे काफी चाहते थे और शायद इतने कम समय में जल्दी फेमस होने का यहीं कारण रहा होगा। टेकऑफ की मौत की खबर सुनकर फैंस को बड़ा झटका लगा हैं मिगोस के तीसरे नंबर के रैपर टेकऑफ डाइस खेल रहें थे तभी विवाद होने लगा और बढ़ता विवाद मौत का कारण बन गया।





