मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

अपनी मर्जी से की शादी तो...भाई ने किया ऐसा कांड़

प्रकाशित: Oct 01, 2022 13:09रिपोर्ट: Navtej TV

भाई-बहन का रिश्ता दुनिया का सबसे प्यारा और पवित्र रिश्ता होता है। बहन की एक जरा सी मुस्कान के लिऐ भाई कुछ भी कर गुजरता है, लेकिन बिहार में इस पवित्र रिश्ते को एक भाई ने भरे बाज़ार में शर्मशार कर दिया।

Ankita की मोत की नहीं सुलझी गुथ्थिया, फ़ोन से खुलेगा Vip Guest का राज
दरअसल घटना बिहार की है, जहाँ एक भाई ने अपनी बहन को गोलियों से सिर्फ इसलिऐ छलनी कर दिया क्योंकि उसने अपने घरवालों के खिलाफ जाकर लवमैरिज की थी। मृतका के परिजनों के मुताबिक उसने 5 साल पहले अपने ही गाँव के लड़के से प्रेम विवाह किया था, उसके इस फैसले से घरवाले बेहद नाराज थे। शादी के बाद महिला अपने पति के साथ चेन्नई रहने चली गई और इस बीच उसने कई बार घरवालों से मिलने की काशिश भी की लेकिन हर बार उसे बेइज्जत कर भगा दिया गया।


इसी बीच मृतका अपने पति के साथ चेन्नई से ससुराल आई हुई थी। जानकारों के मुताबिक देर रात वह अपनी सास के साथ दवा लेने बाज़ार गई थी, वहीं पर मृतका के भाई ने उसे बाज़ार मे देख लिया और उस पर ताबड़तोड़ एक के बाद एक कई गोलियां चला दी, हमले में जख़्मी महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गोलीबारी की घटना के बाद से ही ईलाके में दहशत का माहौल है। घटना के बाद से ही मृतका का भाई और उसके घरवालें फ़रार है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा के सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल इस घटनाक्रम में कोई भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, पुलिस तफ्तीश में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।