मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

सपना को भारी पड़ा इवेंट में न जाना!

प्रकाशित: Nov 05, 2022 16:22रिपोर्ट: Navtej TV

मशहूर डांसर सपना चौधरी बुरी तरह फंस चुकी हैं दरअसल सपना के ऊपर डांस के कार्यक्रम में न आने और दर्शकों के टिकट के रुपए वापस न करने का आरोप लगाया गया हैं। डांसर सपना चौधरी के साथ ही अन्य चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप तय हैं। मामले की अगली सुनवाई 12 दिसम्बर को होगी. कोर्ट में सुनवाई के दौरान सपना चौधरी भी मौजूद थी। हाईकोर्ट ने सपना चौधरी और अन्य चार आरोपियों के खिलाफ धारा 420 और धारा 406 में अपराध दर्ज किया हैं। धोखाधड़ी मामले को लेकर सपना ने 19 सितंबर को लखनऊ के एसीजेएम कोर्ट में सरेंडर भी किया था और उन्हें थोड़ी देर कस्टडी में लेने के बाद रिहा कर दिया गया।

The Xpose के बाद फिर दिखेंगे Himesh Reshammiya बड़े परदे पर

​​​​​​​

आपको बता दें कि 13 अक्टूबर 2018 को डांसर सपना चौधरी पर के खिलाफ लखनऊ के आशियाना थाने में धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज कराया गया था। दरअसल सपना के ऊपर पैसा लेने के बावजूद प्रोग्राम में नहीं आने का आरोप है, वहीँ उस शो के टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन बेचे गए थे। सपना को इस कार्यक्रम में दोपहर के तीन बजे आना था और यह कार्यक्रम रात को 10 बजे तक चलने वाला था। सपना चौधरी का यह शो जुनैद अहमद, नवीन शर्मा, अमित पांडे, रत्नाकर उपाध्याय और पहल इंस्टिट्यूट के इवाद अली के द्वारा आयोजित कराया था। इस इवेंट में एंट्री टिकेट प्रति व्यक्ति तीन सौ रुपये का टिकट बेचा गया था। वहीं सपना के कार्यक्रम में ना पहुंचने पर दर्शक काफी नाराज हुए और जमकर हंगामा किया।