मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

पटाखे जलाने से मना किया तो...दाग दी गोली

प्रकाशित: Oct 27, 2022 18:44रिपोर्ट: Navtej TV

दिल्ली के केशवपुरम इलाके में पटाखे जलाने को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया की यह विवाद खूनी विवाद में तब्दील हो गया और तड़ातड़ गोलियां चलने लगी। इसी बीच विवाद के दौरान महिला समेत 3 लोगों को गोली लग गई, जिन्हे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना दिवाली की रात लोग पटाखे जला रहे थे।

मोहब्बत की सजा ऐसी जो रोंगटे खड़े कर दे…


इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने लोगों को पटाखे जलाने से मना किया, इसी बात को लेकर पटाखे जलाने वालों कुछ लोगों का युवक से झगड़ा हो गया और उन लोगों के बीच कहा सुनी होने लगी और देखते-देखते वो कहासुनी खूनी खेल में तब्दील हो गई। पहले हाथापाई हुई और इसके बाद आरोपियों ने तीन-चार राउंड गोलियां चला दी। फायरिंग की वजह से एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, मौके पर अफरा तफरी मच गई। फौरन घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि आरोपियों ने इलाके में अपना खौफ बनाने के लिए गोली चलाने की वारदात को अंजाम दिया.