व्यापारी को पिस्टल दिखाकर फिरौती की मांग करने वाला व मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
शहर के मंगलपुरा क्षेत्र में हुई मारपीट एवं झालरापाटन में कपड़ा व्यापारी को हथियार दिखाकर फिरौती की मांग करने के मामले में फरार आरोपी बुरहान उर्फ ईशु पुत्र रफीक मोहम्मद निवासी सूरजपोल गेट झालरापाटन को कोतवाली थाना पुलिस ने एक अवैध पिस्टल मय एक कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी थाना झालरापाटन का हिस्ट्रीशीटर भी है।
यह कैसे ससुराल वाले...बहू के Bedroom में लगाए CCTV Camera
झालावाड एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि जिले में अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा व सीओ ब्रजमोहन मीणा के सुपरविजन में थाना अधिकारी कोतवाली चंद्र ज्योति मय टीम द्वारा हथियार तस्करों पर नजर रखी जा रही थी। रविवार को टीम को खण्डिया चौराहे पर एक संदिग्ध व्यक्ति के खड़े होने की सूचना मिली थी।सूचना पर थानाधिकारी चंद्र ज्योति शर्मा मय टीम ने एकन प्लान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर पहुंच झालरापाटन थाने के हिस्ट्रीशीटर बुरहान उर्फ ईशु को एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार किया। गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर शहर के मंगलपुरा क्षेत्र में 29 सितंबर को हुई मारपीट एवं झालरापाटन में कपड़ा व्यवसायी को हथियार दिखा कर फिरौती की मांग करने का आरोपी है। जिसमें अलग से अनुसंधान किया जाएगा।





