मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

महिला गायनोलॉजिस्ट के वेश में छुपे आरोपी का पर्दाफाश

प्रकाशित: Oct 28, 2022 23:59रिपोर्ट: Navtej TV

सोशल मीडिया पर फेक प्रोफाइल बनाकर ठगी के केस तो आपने काफी सुने ही होंगे, लेकिन मलेशिया में एक शख्स ने फेक प्रोफाइल के जरिये कुछ ऐसा कर दिया जिसे सुनने वाला हर कोई शख्स हैरान रह गया आखिर ऐसा क्या किया शख्स ने आइये जानते हैं – दरअसल यह शख्स फेसबुक पर नकली महिला गायनोलॉजिस्ट बनकर महिलाओं के प्राइवेट पार्ट की फोटो मंगवाता था आरोपी का राज खुलने के बाद आरोपी को सिंगापुर जेल में भेज दिया गया. करीब चार साल तक इस आरोपी ने 38 महिलाओं को अपना शिकार बनाया हैं, महिलाओं से सम्पर्क करने के लिए सर्वे भेजता था जिसमे वह उनसे सेक्स लाइफ और प्राइवेट पार्ट से जुडी हुयी कुछ बातें पूछता था|

40KM तक गंगा में बहने के बाद भी बुजुर्ग महिला कैसे बची, जानिए

​​​​​​​

आपको बता दें कि जुलाई में एक महिला की वजह से आरोपी की काली करतूतों का खुलासा हुआ है पहले यह महिला भी शख्स की बातों में आ गयी लेकिन उसे बाद में शक होने लगा और महसूस होने लगा कि यह कोई डॉक्टर नहीं हैं जिसके बाद महिला ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और आरोपी का पूरा राज खुल कर सबके सामने आया| शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर पर रेड मारी और सभी डिवाइस को सीज कर दिया वहीँ पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया हैं और अपने साइबर क्राइम की जानकारी पुलिस को दी| अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने आरोपी की इस गलती के लिए कोर्ट से कम से कम तीन साल 8 महीनों की सजा की मांग की,इसके पीछे वकील ने यह भी दलील दी कि आरोपी ने यह करतूत सिर्फ एक या दो नहीं बल्कि काफी संख्या में महिलाओं के साथ की है, जिसे देखते हुए कड़ी सजा मिलनी चाहिए क्योकि यह सोच- समझ कर किया गया अपराध हैं|