मोहब्बत की सजा ऐसी जो रोंगटे खड़े कर दे…
जब प्यार किया तो डरना क्या, प्यार किया कोई चोरी नहीं की चुप-चुप आहें भरना क्या…फिल्म मुगले-आजम का यह मशहूर गाना तो शायद हर किसी ने सुना होगा। लेकीन अपनी मर्जी के लड़के से प्यार करना और ब्याह के सपने संजोना झारखंड की युवती को इतना भारी पड गया की उसके ही घर वालों ने उसके साथ ऐसा सुलूक किया की कोई दुश्मन के साथ भी ना करें।
बच्चा पैदा करने के लिए बलात्कारी पैरोल पर बहार, 15 दिन रहेगा पत्नी के साथ

मामला झारखंड के लोहरदगा गाँव का है जहां एक युवती को प्यार करने की ऐसी सजा मिली की उसी के परिवार वालों ने पहले तो उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी और फिर युवती का सिर मूँड दिया जब इससे भी मन नहीं भरा तो चुने का टीका लगा कर जूते-चप्पल की माला पहना कर उसे पूरे गाँव भर में घुमाया। इस घटना से वहाँ के लोग इतने आहत हुए की उन्होंने खुद स्थानीय पुलिस थाने में जाकर शिकायत कर दी। परिजनों द्वारा किए गए इस अमानवीय व्यवहार से युवती को इतनी ठेस पहुंची है की वो अब मानसिक रूप से बीमार हो गई है।

पुलिस की कार्यवाही से बचने के लिए अब पीडिता के परिवारजन यह बहाना बना रहे है कि बचपन में युवती का मुंडन नहीं हो पाया था इसीलिए हमने अब मुंडन किया ताकि उसकी शादी में कोई दिक्कत ना आए। वहीं दूसरी और गाँव के लोगों का कहना है की युवती का प्रेम संबंध बगल के गाँव के युवक के साथ चल रहा है, और कई बार युवती का युवक के घर भी जाना होता था । इस बात से घर वाले युवती से इस कदर खफा थे की वो 15-20 लोगों के साथ युवक के घर पहुच गए और युवती की बेरहमी से पिटाई कर घसीटते हुए अपने गाँव ले आए और लोगों के साथ मिलकर तुगलकी फरमान सुनाते हुए युवती का सिर मूँड कर जूते-चप्पलों की माला पहना कर चुने का टीका लगा पूरे गाँव में घुमाया। स्थानीय पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, आरोपियों को जल्द ही पकड़ कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।





