गुरुग्राम के सूटकेस कांड का खुलासा, ऐसे रचा मौत का खेल
हरियाणा के गुरुग्राम में इफको चौक के पास पुलिस को सूटकेस में बंद युवती की नग्न लाश बरामद हुई थी, लाश की पहचान मिटाने के लिए हत्यारे ने डेड बॉडी से टेटू खुरच कर और जलाकर मिटाने की कोशिश की थी। लेकिन कानून के शिकंजे से आज तक कोई भी गुनहगार नहीं बच पाया है।
सूटकेस में मिली युवती की नग्न लाश...इलाके में मचा हड़कंप

आपको बात दें की हरियाणा पुलिस ने इस हत्याकांड में सीसीटीवी कैमरों की मदद से हत्यारे को ढूंढ निकाला है। दरअसल पुलिस इस हत्याकांड में यह अंदाजा लगा रही थी की महिला के साथ बलात्कार जैसी घटना हुई होगी, लेकिन सीसीटीवी कैमरों ने सारी आशंकाए मिटा दी और कातिल को उजागर कर दिया। कातिल के पकड़े जाने के बाद पता चला, युवती की हत्या उसी के पति ने की थी, उसने बताया की उसने टीवी और अखबारों में मर्डर के बाद लाश ठिकाने लगाने की बहुत सारी खबरें देखी और पढ़ी थी और फिर उसने वहीं से अपनी पत्नी को ठिकाने लगाने की योजना बनाई थी ।

हत्यारे पति ने बताया कि वो अपनी पत्नी से बेहद ही परेशान था, उसकी बीवी आए दिन उससे पैसों की फरमाइश करती थी और नए महंगे फोन और टीवी की भी डिमांड करती थी लेकिन उसकी तनख्वाह इतनी नहीं थी वो अपनी पत्नी की सभी फरमाइशों को पूरा कर सकें, इसलिए उसने आखिरकार अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने का फैसला किया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। जानकारी है की दोनों से डेढ़ साल पहले ही घर वालों से लड़कर लव-मैरिज की थी।





