सूटकेस में मिली युवती की नग्न लाश...इलाके में मचा हड़कंप
हरियाणा के गुरुग्राम में इफको चौक के पास एक युवती का शव पुलिस को बरामद हुआ है, एक ऑटो रिक्शा चालक ने पुलिस को शाम 4 बजे फोन करके यह सूचना दी की इफको चौक के पास एक संदिग्ध सूटकेस पड़ा हुआ है। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सूटकेस को खोलने पर पता चला की उसमे लगभग 25 वर्षीय युवती का शव तोड़-मरोड़ कर बंद किया गया था। पुलिस ने तुरंत शव और सूटकेस को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेज दिया।
Wife Swapping' के लिए राजी नही हुई पत्नी तो पति बना हेवान, की जबरदस्ती

पोस्टमार्टम में पता चला की मृतक महिला के साथ उसकी हत्या से पहले काफी बर्बरता की गई होगी उसके शरीर से उसकी पहचान मिटाने के लिए टेटू को खुरचा गया था, कूल्हे पर चोट और जलाने के निशान पाए गए है, प्राइवेट पार्ट्स पर गहरी चोट पाई गई है और उस महिला को मौत देने से पहले हत्यारों ने उसे बहुत टॉर्चर किया होगा। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया की मृतक युवती के साथ रेप भी हुआ है, इसमें कोई आशंका नहीं है। मेडिकल बोर्ड के डॉक्टर ने बताया की युवती की मौत गला दबाने के कारण हुई है।

फिलहाल एफएसएल और क्राइम टीमों ने जांच शुरू कर दी है और आस पास के सीसीटीवी फूटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने बताया की अभी तक युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है जल्द ही उसकी साफ तस्वीर भी मिल जाएगी। पुलिस अधिकारी ने बताया की “युवती की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई थी और सबूत मिटाने की नीयत से शव को सूटकेस में बंद कर इफको चौक के पास झाड़ियों में फेंका गया है” उन्होंने कहा की आरोपियों की तलाश के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हे पकड़ लिया जाएगा।





