मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

पति बना वहशी दरिंदा फिर पत्नी का काट दिया..

प्रकाशित: Sep 30, 2022 19:06रिपोर्ट: Navtej TV

गुस्सा इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता है क्योंकि इसके आने से उस इंसान की पूरी दुनिया बदल जाती है, क्योंकि गुस्से में सोचने समझने की शक्ति खो देता और वह जानवर बन जाता है। गुस्से की आग में वह कुछ ऐसा कर बैठता है कि उस गुनाह की सजा उसे ता-उम्र भुगतनी पड़ती है, और फिर रह जाता है तो बस अफसोस।

Rape मानी जा सकती है विवाहित महिला की जबरन Pregnancy, Supreme Court का अहम फैसला

ऐसा ही एक मामला हरियाणा के अंबाला जिले से आया है, जहाँ एक पति ने अपनी ही पत्नी का बड़ी ही बेरहमी से खून कर दिया और उसे हमेशा के लिऐ मौत की नींद सुला दिया। यह खौफनाक वारदात अंबाला के साहा इलाके की बताई जा रही है जहाँ एक शख्स ने अपनी पत्नी की गर्दन धड़ से अलग कर दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी और मृतका में आऐ दिन झगड़ा होता रहता था और इसको लेकर गाँव वालों ने दोनों के बीच समझाइश की कोशिश भी की लेकिन इसका कोई परिणाम नहीं निकला।


पुलिस के मुताबिक घटना के दिन मृतका, आरोपी पति के साथ के खेत में घास काटने गई थी, लेकिन जब देर शाम तक मृतका घर नहीं आई तो मृतका के परिजन और रिश्तेदारों को शक हुआ तो उन्होंने तलाश शुरू की इस दौरान जब खेत में जाकर देखा तो वहाँ पर मृतका की खून से सनी लाश देखकर सभी के होश उड़ गऐ। लाश की गर्दन शरीर से बिल्कुल अलग थी और बाजू समेत पूरे शरीर पर धारदार हथियार के निशान थे मौके पर आरोपी पति भी मौजुद नहीं था। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई, पुलिस ने घटनास्थल से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।