बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सिद्दीकी को मिला धमकी भरा खत
बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी मिली हैं|जमाल सिद्दीकी राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ से भी जुड़े हुए नेता हैं आपको बता दें किनागपुर में गुरु दक्षिणा के कार्यक्रम की एक फोटो के साथ उन्हें धमकी भरा खत मिला हैं. यह चिट्ठी नागपुर में सिद्दीकी के ऑफिस के पास में रखी गई थी जिसमें सिर तन से जुदा करने की धमकी लिखी हुयी थी चिट्ठी मिलने के बाद पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गयी हैं|
'मुसलमान लक्ष्मी की पूजा नहीं करते, BJP नेता ने दिया विवादित बयान

जानकारी के अनुसार चिट्ठी में उन्हें दलाल आरएसएस कहा और साथ ही इस्लाम को बदनाम करने वाला शख्स भी कहा, वहीँ चिट्ठी में आगे लिखा था कि ऐसे लोगों के लिए एक ही सजा होनी चाहिए और वो हैं सर तन से जुदा कर देना| इस तरह की बातें लिखकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी हैं , पुलिस ने आईपीसी की धारा 507 के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं साथ ही पुलिस उस अज्ञात आरोपी की तलाश कर रहीं हैं|





