3 रुपये की खातिर ली जान...महिला की मौत
झारखंड के बोकारो से बेहद ही रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ केवल 3 रुपये की खातिर महिला की चाकू गोद हत्या कर दी गई और उसके बेटों को चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया।
Britain के प्रधानमंत्री पद के बेहद नजदीक Rishi Sunak...अब Indian बनेगा अंग्रेजों का P.M

बुधवार को महिला के दोनों बेटों की आरोपी युवक से तीन रुपए को लेकर कहासुनी हो गई. देखते ही देखते आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर महिला के बेटों के साथ हाथापाई शुरू कर दी, झगड़े का शोर सुनकर जब महिला बीच-बचाव करने बाहर आई तो आरोपी युवक ने अपनी जेब से चाकू निकाला और महिला और उसके बेटों पर एक के बाद एक चाकू से कई वार कर दिए और हमले के बाद अपने दोस्त के साथ वहाँ से भाग निकला। हमले से जखमी, खून में लथपथ महिला और उसके बेटों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया और उसके दोनों बेटों की स्तिथि नाजुक बनी हुई है। जानकारों ने बताया की हमलावर नशे का आदि है उसका आए दिन किसी न किसी से झगड़ा होता रहता है। फिलहाल पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।





