मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

इंजीनियर युवती के साथ 10 दरिंदों ने की हैवानियत

प्रकाशित: Oct 22, 2022 23:03रिपोर्ट: Navtej TV

झारखंड में 10 दरिंदों ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती के साथ हैवानियत की, लेकिन वारदात के 40 घंटों बाद भी पुलिस कोई भी कार्यवाही करने में असफल रही। दरअसल घटना झारखंड के चाईबासा की है।

जाने धनतेरस पूजा की विधि और शुभ मुहूर्त diwali muhurat 2022 | Yam Deepak


आदिवासी समाज से ताल्लुक रखने वाली युवती का वर्क फ्रॉम होम चल रहा हैं, इसीलिए वो घर से ही काम कर रही है। पीड़ित युवती अपनी स्कूटी से दोस्त के साथ पास ही की हवाई पट्टी पर घूमने गई थी, लेकिन वहाँ पहले से ही मौजूद 10 बदमाशों ने युवती से छेड़छाड़ की और डरा-धमका कर उसके दोस्त को वहाँ से भगा दिया और पीड़ित युवती को पट्टी से दूर झाड़ियों में खीच ले गए जहाँ उन सभी 10 युवकों ने पीडिता के साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया।इस घटना को लेकर भाजपा सरकार ने हेमंत सोरेन सरकार को घेर लिया है और महिला सुरक्षा का हवाला देते हुए आरोप लगाया है की पिछले 3 सालों में राज्य में 5000 से ज्यादा बलात्कार की घटनाए घटी है। इस घटना को लेकर सिंहभूमि सांसद गीता कोडा ने इस हादसे की कड़ी निंदा की है और उन्होंने कहा है की वो इस संबंध में सीएम सोरेन से मुलाकात करेंगी । वहीं कॉंग्रेस ने ही महिला सुरक्षा को लेकर चिंता जाहीर की है।