छेड़छाड़ का विरोध किया तो मिली यह खौफ़नाक सजा...
झारखंड के हजारीबाग से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, दरअसल कुछ बदमाशों ने एक दलित युवक को छेड़छाड़ का विरोध करने पर सजा-ए-मौत दे डाली। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने एक दलित युवक को उसी की शर्ट से फंदा लगाकर खंभे से लटका दिया। घटना के बाद से ईलाके में सनसनी फैल गई है।
जानिए IRCTC पर कौनसा Option Select करने से मिलेगा बिना Agent Confirm तत्काल Ticket

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 अक्टुबर की रात मृतक दलित युवक ने आरोपी बदमाश को एक दलित युवती के साथ अश्लील हरकत करते हुए पकड़ लिया था, इसके बाद दलित परिवार ने आरोपी युवक को उसके परिजनों को सौंप दिया इसी बीच आरोपी के परिजन दलित परिवार से मारपीट करने लगे और उल्टा दलित परिवार के खिलाफ़ ही थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया। इसके बाद मृतक ने हजारीबाग थाने में एसटीएससी थाने में शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन इसकी सूचना आरोपी और उसके परिजनो को लग गई और कथित तौर पर आरोपी ने दलित युवक को उसी की शर्ट से फंदा लगाकर सजा-ए-मौत दे डाली।

मृतक के परिजनों का कहना है कि पास ही के गाँव के लोग यहाँ आते है और समुदाय विशेष की महिलाओं और लड़कियों के साथ गंदी हरकतें और अत्याचार करतें है। परिजनों ने जिला प्रशासन पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन भी कोई कार्यवाहीं नहीं करता है। घटना के अगले दिन ही झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम, हजारीबाग दौरे पर आए तो इसी बीच मृतक के परिजनों ने मंत्री जी सवाल किया कि राज्य में इस तरह की घटनाऐं क्यों हो रही है तो इस पर मंत्री जी ने कहा कि सरकार इस तरह के अपराधों पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है. पुलिस राज्य भर में तुरंत संज्ञान लेकर अपराधियों को पकड़ने का काम कर रही है और आरोपी जल्द ही पकड़े जायेंगे।





