मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

वो फंदे पर झूलती रही और पति बनाता रहा वीडियो

प्रकाशित: Oct 28, 2022 17:10रिपोर्ट: Navtej TV

उत्तर प्रदेश के कानपुर में 25 अक्टूबर को एक ऐसी घटना घटी जिसने सभी के दिलों-दिमाग को झकझोर कर रख दिया। यह कहानी है कानपुर की शोभिता की जिसने ना जाने क्यों इस ज़िंदगी को इतना मामूली समझ कर खुद को खत्म कर लिया। मामला कानपुर के गुलमोहर पार्क का है। दोपहर के 12.30 बज रहे थे, घर में एक अजीब सा महोल था। बेडरूम में बेड पर एक प्लास्टिक की कुर्सी रखी थी और पंखे पर फंदा लगा हुआ था। शोभिता फंदे से झूलने की लगातार कोशिश कर रही थी कभी फंदे को गले में डालती, उस से लटकने की कोशिश करती तो कभी उतर कर फंदे को ठीक करती। बीच-बीच में किसी से कुछ बोलती, फंदे को देखती फिर चुपचाप खड़ी हो जाती। केमरे में यह सारा मंजर रिकॉर्ड हो रहा था और रिकॉर्डिंग शोभिता का पति संजीव खुद कमरे में बैठा कर रहा था। लेकिन संजीव, शोभिता को रोकने के बजाए रिकॉर्डिंग क्यों कर रहा था, अगर संजीव मौके पर अपनी बीवी को समझाता-मनाता तो शायद ये हादसा ना होता। मगर वो तो अपनी ही बीवी के आखिरी पलों को रिकार्ड करने में मगन था। और फिर ना जाने क्या हुआ की शोभिता इस दुनिया से रुखसत हो गई।

मोहब्बत की सजा ऐसी जो रोंगटे खड़े कर दे…

रिकॉर्डिंग के 2 घंटे बाद संजीव ने शोभिता के घर वालों को फोन किया और बताया की शोभिता अब इस दुनिया में नहीं रही और वो फंदे पर झूल गई। यह बात सुनकर शोभिता के घर वालों के पैरों-तले जमीन खिसक गई और वो आनन-फानन में भागते हुए शोभिता के घर जा पहुंचे। शोभिता के परिवार वाले घर पहुँच कर देखते है की बिस्तर पर शोभिता की लाश पड़ी हुई है और संजीव शोभिता के सीने को दबाकर उसकी सांस वापिस लाने की कोशिश कर रहा था। शोभिता को तुरंत अस्पताल ले जाया जाता है जहां उसे मृत घोषित कर दिया जाता है। पुलिस को सूचना दी जाती है, शोभिता के घर वाले पुलिस को वो वीडियो दिखाते है जो खुद संजीव ने उन्हे भेजा था। बताया जा रहा है कि वो वीडियो शोभिता की मौत से पहले का है। खुदकुशी करते वक्त का कोई वीडियो नहीं है। जबकि टाइमिंग देखें तो ये वीडियो संजीव ने दोपहर साढ़े बारह बजे यह वीडियो रिकॉर्ड किया था, जबकि शोभिता के घरवालों को उसने 2.30 बजे फोन किया था। इस बीच दो घंटों का गेप है। अब सवाल यह उठता है की इन 2 घंटों में हुआ क्या था। क्या फंदे से झूलते वक्त संजीव ने कैमरा बंद कर दिया था या फिर कैमरा बंद होने के बाद कुछ और हुआ। क्या शोभिता ने सचमुच खुदकुशी ही की, या फिर खुदकुशी की रिहर्रसल का वीडियो शूट करने के बाद उसका कत्ल किया गया। शोभिता और संजीव की शादी 2017 में यानी 5 साल पहले हुई थी, शादी के बाद से ही पति-पत्नि में अक्सर झगड़ा होता रहता था, लेकिन शोभिता ने अचानक ऐसा कदम क्यों उठाया ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है।