मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

मौत का अभिनय बना डरावना सच!

प्रकाशित: Nov 05, 2022 17:59रिपोर्ट: Navtej TV

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कोहेफिजा इलाके में रहने वाला युवक अपनी पत्नी व बच्चों को डराने के लिए गले में फंदा बांधकर लटक गया। परिजनों ने किसी तरह फंदा काटकर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के वक्त वह शराब के नशे में धुत्त था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर घटनास्थल को सील कर दिया। बताया जा रहा है कि कई बार पहले भी युवक फांसी लगाने का नाटक कर चुका था। लेकिन इस बार शराब के नशे में होने के चलते वे अपने आप को संभाल नहीं सका और बीवी बच्चों को डराने के चक्कर में उसकी जान चली गई।

King Kohli हुए 34 के...जानिए शतक सम्राट Kohli की वो कहानी

​​​​​​​

एएसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बरेला गांव लालघाटी के रहने वाले राजेश अहिरवार के पुत्र कामता प्रसाद जो कि 42 साल का है। वह मेहनत-मजदूरी करता था। शुक्रवार को शनिवार की रात करीब 1 बजे वह अपनी पत्नी व बच्चों को डराने के लिए पाइप में दुपट्टे का फंदा बांधकर फांसी लगाने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच गले में फांसी का फंदा कस गया या देख परिजनों ने फंदा काटकर उसे नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतक शराब पीने का आदी था। इससे पूर्व भी वे पत्नी व बच्चों को डराने के लिए गले में फांसी का फंदा बन चुका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।