मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

मनी हिस्ट से प्रेरित होकर रची साजिश...लेकिन हो गया पोपट

प्रकाशित: Oct 08, 2022 15:40रिपोर्ट: Navtej TV

चोर कितना भी चालाक क्यों ना हो...वो एक न एक सुराग तो पीछे छोड़ ही जाता है, ठीक ऐसी ही कुछ घटना महाराष्ट्र के ठाणे में घटी जहां एक बैंक कर्मी ने अपने ही बैंक में डकेती की योजना बना डाली।

Rajasthan के साधुओ की Chattisgarh में जमकर पिटाई

दरअसल ठाणे में आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत एक कस्टुडियन ने जो की लोकर्स और तिजोरियों की देखभाल करता था उसने लालच में आकर बैंक में चोरी की साजिश रच डाली। दुनियाभर में फेमस हुए नेटफलिक्स के शो मनीहिस्ट से प्रेरित होकर आरोपी ने चोरी की यह साजिश रच डाली और पूरे एक साल तक उसने चोरी की पूरी प्लानिंग की सारे औजार-हथियार जमा किए ताकि उसे चोरी के वक्त किसी भी चीज की कमी ना हो।

आरोपी ने पुलिस को जांच के दौरान बताया की उसने पूरे 34 करोड़ रुपये उड़ाने की तैयारी की थी, इसके लिए उसने एसी डक्ट को चोड़ा कर लूट की योजना बनाई थी ताकि नोटों को कूड़ेदान में छुपाय जा सके और सीसीटीवी फुटेज के साथ छेड़छाड़ की जा सके। उसने अलार्म सिस्टम को बंद करने के बाद सीसीटीवी में तोडफोड की और बैंक की तिजोरी खोल उसमें से नकदी निकाल डक्ट के जरिए नीचे गिरा दी। ​​​​​​​जब बैंक में सिक्योरिटी मनी गायब मिली तो हड़कंप मच गया जांच कराई तो DVR और सीसीटीवी काम नहीं कर रहा था बाद में टेक्नीशियन्स ने बैंक अधिकारियों को बताया की घटना की फुटेज ओनलाइन भी सेव हो रही थी, यह जान कर आरोपी को अपनी योजना विफल होती नजर आई और वो 12 करोड़ रुपये लेकर भाग गया। आरोपी ने 3 महीने दर-बदर भागते हुए बिताए और कई रूप बदले पहचान छुपाने के लिए बुर्का भी पहन लेकिन आखिरकार उसे पुणे से गिरफ्तार कर लिए गया है।