NIA की छापेमारी का शिकार हुए कई राज्य
लॉरेंस गैंग के गुर्गों और सपोर्ट करने वाले लोगों के खिलाफ NIA ने बड़ा एक्शन लिया है, आज राजस्थान में कई जगह NIA के छापे डाले गये हैं वहीँ राजस्थान के साथ पंजाब और हरियाणा मेंभी छापेमारी की गयी हैं|
क्यों शादी के 6 महीने बाद ही तलाक चाहिए इस Celebrity को, कारण जान कर रह जाएंगे हेरान

राजस्थान में NIA की टीम ने नागौर, बीकानेर, श्रीगंगानर और हनुमानगढ़ में छापे मार रहीं हैं आपको बता दें जरूरत पड़ने पर NIA बड़े व्यापारियों से पूछपाछ कर सकती हैं , NIA के पास यह सबूत भी हैं कि अपराधी या फिर कहें लॉरेंस और बंबीहा गैंग को सपोर्ट करने वाले इन्ही राज्यों में मौजूद हैं और साथ ही अनुमान लगया जा रहा हैं कि इसमें कुछ बड़े बिजनेसमैन और लोकल गुंडे भी शामिल हैं।NIA की टीम राजस्थान की जेलों मे बंद लॉरेंस गैंग और बंबीहा गैंग के बदमाशों से भी पूछपाछ कर सकती हैं एजेंसी को यह भी जानकारी हैं कि कई जेलों से बदमाश फोन और अन्य माध्यमों से व्यापारियों को धमका कर पैसा मांगते हैं।

जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि लॉरेंस ने पांच राज्यों में गैंग बना रखी है ,लॉरेंस का नेटवर्क थाईलैंड, यूके, कनाडा तक फैला हुआ हैं इतने बड़े नेटवर्क को बनाने की शुरुआत छात्र राजनीति से ही कर दी गयी थी ,यहीं नहीं पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश लॉरेंस और उसके साथियों के दवरा रचीं गयी थी| हैरान कर देने वाली बात तो तब सामने आई जब उन्होंने जेल को ही सेफ हाउस बना लिया, जेल से अपने फोटो और पोस्ट सोशल मीडिया पर डालकर लाखों फॉलोअर्स बना लिए गये यह ग्रुप लोगो को लग्जरी लाइफ के सपने दिखाकर उन्हें अपने साथ शामिल कर लेते हैं| नागौर में हुए गैंगस्टर संदीप के मर्डर ने लोगों के बीच दहशत पैदा कर दी और इस हत्याकांड को किसने अंजाम दिया है, इसका कोई अंदाजा नहीं लगया जा सकता इस बीच बंबीहा ग्रुप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की और कहा कि हमने मर्डर करवाया ,बताया जाता है कि यह गैंग आर्मेनिया से ऑपरेट होती है।





