मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

कामवाली के चक्कर में कॉल गर्ल से पड़ गया पाला,अश्लील वीडियो दिखाकर लूटे 52 लाख

प्रकाशित: May 21, 2022 15:36रिपोर्ट: Navtej TV

इन दिनों ठगी करने का एक ऐसा माध्यम तेजी से शहर-शहर फैलता जा रहा है जिसमें किसी को फसाने के लिए पहले वीडियो कॉल पर अच्छी बात करते है और फिर अश्लील वीडियो दिखाकर उनका वीडियो बना लेते है। इस दौरान पीड़ित को पता भी नहीं चलता है और इसके कारण वह लाखों रूपए गंवा देता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रहने वाले एक बैंक कर्मचारी के साथ हुआ है जिसे नौकरानी की तलाश में कॉल गर्ल के चक्कर में फंस गया।

दुनिया का सबसे ताकतवर देश मांग रहा है India से भीख, कभी कहा था India भिखारी!

इस शख्स के पास कॉल आता है और वह कामवाली उपलब्ध कराने की बात कहता है। इसके बाद एक डेटिंग कंपनी पर पैसा लेकर रजिस्ट्रेशन करवा दिया और कुछ कामवाली महिलाओं की फोटो भेजकर पंसद करने के लिए कहा गया। इसके बाद उससे सिक्योरिटी और एनपीए के पैसे मांगे तो उसने पूरी प्रकिया कर दी। इसके बाद एक महिला का कॉल आया और वह अश्लील बातें करने लग गई तो पीड़ित ने महिला को ऐसा करने से मना कर दिया तो फोन काट दिया।

इसके बाद एक शख्स का कॉल आया और उसने कहा आप एक डेटिंग कंपनी से जुड़े है और साथ ही साथ, हमारे पास आपकी कॉल रिकॉर्डिंग भी है। अगर आपने कंपनी को पैसे नहीं दिए तो यह रिकॉर्डिंग हम आपके जानकार लोगों को भेज देंगे।

इस धमकी से वह डर गया और ब्लैकमेलर की बात मानकर 52 लाख रुपए भी दे दिए। इसके बाद भी उससे पैसे मांगने का सिलसिला जारी रहा तो उसने पुलिस को इसके बारे में बताया और पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपियों को पकड़ लिया।पुलिस ने आरोपी के पास से बैंककर्मी की लूटी गई 50 लाख की राशि बरामद कर ली है और जिन लोगों के साथ ऐसा हुआ इसके बारे में पता किया जा रहा है।