चलती कार पर आतिशबाजी करने पर पुलिस ने दी यादगार सजा
जिन्दगी को आजकल लोगों ने आम बात समझ लिया हैं, चलते वाहनों पर कलाकारियाँ करना बस एक मजाक बन कर रह गया हैं प्रतिदिन के होने वाले हादसों के बावजूद भी लोग कुछ सीख नहीं रहें हैं ऐसा ही एक मामला सामने आया दिवाली की रात को दरअसल अहमदाबाद की सिंधुभवन रोड पर लड़कों के एक ग्रुप ने चलती गाड़ी में बैठाकर आतिशबाजी की थी और कई जगह पर ट्रैफिक रोककर पटाखे फोड़े थे। युवकों की करतूत सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने युवकों की धरपकड़ की।
तृतीय शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर BJP का सरकार पर हल्ला बोल

अहमदाबाद पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में दशहत फैला रहे लड़के डरे-सहमे दिख रहे हैं। अहमदाबाद पुलिस ने इस वीडियो में शुरुआत में लड़कों को आतिशबाजी करते हुए दिखाया और फिर अगले दिन क्या हुआ इसकी जानकारी भी दी। विडियो में आतिशबाज़ी करने वाले युवकों से पुलिस ने कान पकड़कर उठक-बैठक लगते नज़र आ रहे है। और इन लड़कों की चल देख कर लग रहा है की इनकी खातिरदारी में पुलिस द्वारा कोई कंजूसी नही की गई|





