मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

घूरने की मिली ऐसी सजा की...रूह कांप जाए

प्रकाशित: Oct 27, 2022 18:39रिपोर्ट: Navtej TV

मुंबई में घूरने को लेकर हुए एक मामूली विवाद में तीन लोगों ने एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी। दरअसल मृतक युवक कॉल-सेंटर में कार्यरत था, वह अपने दोस्त के साथ माटुंगा स्थित लेबर केंप जा रहा था तभी कथित तौर पर मृतक युवक का आरोपियों को घूरने को लेकर विवाद हो गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ गई कि आरोपियों ने युवक को इतना पीटा उसकी वहीँ मौत हो गई। आरोपियों ने मृतक युवक को लात-घूसों और बेल्टों से पीटना शुरू कर दिया और उसके सिर, सीने और पेट पर लगातार कई हमले किए।

भारत का वो साइकोकिलर जिसने पूरे हिंदुस्तान को हिला कर रख दिया था...


मारपीट के दौरान दो बार उसे जमीन पर भी पटका. गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत अस्पताल भर्ती कराया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुंबई पुलिस ने फोरन कार्यवाही करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302,(हत्या) 323, 324(स्वेच्छा से चोट पहुचाना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझ कर अपमान) 506 (आपराधिक) और 34 (कई व्यक्तियों द्वारा एक ही इरादे से घटना को अंजाम देना) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है, जहाँ उन्हे न्यायालय में पेश करने के बाद 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।