मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

चोर तो बहुत हैं , पर ऐसा ईमानदार चोर नहीं देखा होगा

प्रकाशित: Nov 04, 2022 15:46रिपोर्ट: Navtej TV

चोरी करने के आपने कई मामले सुने होंगे, लेकिन बहुत कम ही सुना होगा कि कोई चोर चोरी करने के बाद पीड़ित से माफ़ी मांगकर अपनी मजबूरी बताए। सोशल मीडिया पर इसका एक ताजा उदाहरण चर्चा में आया है, जिसमें एक चोर किसी व्यक्ति का लैपटॉप चोरी करने के बाद पीड़ित को एक मेल भेजता है, जो एक तरह से उसका माफीनाफाहैं। चोर के लिखने का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और ये काफी वायरल भी हो रहा हैं। आइए आपको बताते हैं पूरी खबर......

Umesh Mishra बने Rajasthan के नए DGP, M. L. लाठर हुए सेवानिवृत्त!

​​​​​​​
वायरल हो रहे इस दिलचस्प स्क्रीनशॉट में चोर ने लैपटॉप के मालिक को अपनी मजबूरी बताते हुए एक इम्पॉर्टन्ट फाइल भी अटैच किया है। इतना ही नहीं चोर ने मेल के सब्जेक्ट में लैपटॉप के लिए सॉरी लिखते हुए ये भी लिखा कि, “'भाई कैसे हो, मुझे पता है मैंने कल आपका लैपटॉप चुरा लिया था। मुझे पैसे की जरूरत थी, जिसके लिए मैं संघर्ष कर रहा था, मैंने देखा आप एक रिसर्च प्रपोजल में बिजी थे। मैंने उसकी फाइल अटैच कर दी है। अगर किसी और फाइल की जरूरत हो तो मुझे सोमवार 12 बजे तक बता दीजिएगा, क्योंकि मुझे इसका ग्राहक मिल गया है”। आखिरी में फिर चोर ने माफ़ी भी मांगी।

दरअसल लैपटॉप के मालिक ने खुद मेल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि “उन्होंने कल रात मेरा लैपटॉप चुरा लिया और उन्होंने मुझे मेरे ईमेल से मुझे मेल भेजा, अब मेरे मन उसके लिए गलत भावनाएं नहीं हैं। इस चोर के लिखने के अंदाज से सोशल मीडिया यूजर्स काफी प्रभावित हो रहे हैं।