मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

बर्थडे के जश्न का खुमार पड़ा भारी!

प्रकाशित: Nov 05, 2022 21:20रिपोर्ट: Navtej TV

बर्थडे हर इंसान के लिए साल का एक खास दिन होता हैं, जिसको लेकर सभी लोग बहुत सारी तैयारियां करते हैं और चाहते हैं कि यह दिन उनके लिए हमेशा यादगार रहे, लेकिन दिल्ली से एक ऐसा चौंका देने वाला मामला सामने आया जो युवक के लिए के सबक बनकर रह गया। दरअसल दिखावे की इस दुनिया में हर कोई आकर्षण का केंद्र बनना चाहता हैं आरोपी ने अपने बर्थडे पार्टी को मनाने के लिए चोरी और फरेबी का तरीका अपनाया जो कि आरोपी पर मुसीबत का पहाड़ बनकर टूट पड़ा। आरोपियों को एटीएस, पीएस मोहन गार्डन और द्वारका जिले की संयुक्त टीम के द्वारा पकड़ा गया है.

Twitter में रोज हो रहा है 32 करोड़ से ज्यादा का घाटा, क्या यही है छटनी का कारण?

​​​​​​​

जानकारी के अनुसार अमन विहार रोहिणी दिल्ली के रहने वाले 20 साल के रोहित उर्फ ​​कालू और सैनिक एन्क्लेव, विकास नगर दिल्ली के 19 साल के रहने वाले युवक की पहचान बॉबी के रूप में हुई है और जांच के दौरान आरोपियों के पास से 2 मोबाईल फोन ओर एक चाकू बरामद किया गया। पुलिस का कहना हैं कि आपराधी बॉबी अपना बर्थ-डे बैश गोवा में मनाना चाहता था, इस वजह से आरोपी बॉबी और उसके दोस्त रोहित ने इस रास्ते को अपनाया। पुलिस को 2 नवंबर को पीएस मोहन गार्डन में लूट की घटना की सूचना मिली, और सूचना देने वाले युवक ने पूछताछ के दौरान बताया कि दो अज्ञात लड़के बाइक पर आए और उसका मोबाइल लूट ले गए। गिरफ्तार आरोपी रोहित और बॉबी दोनों स्नैचिंग, चोरी और आर्म्स एक्ट के 10 मामलों में लिप्त रहे हैं.