मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

शादी के लिए 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार

प्रकाशित: Nov 02, 2022 17:14रिपोर्ट: Navtej TV

कहते है कि एक अच्छा गुरु, शिष्य के जीवन में ज्ञान रूपी रोशनी देकर शिष्य के जीवन को आबाद कर देता है। लेकिन क्या हो जब गुरु ही भक्षक बन जाए? एक ऐसी ही एक घटना पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले से सामने आई है जहां एक शिक्षक ने अपनी 8 साल की शिष्या को हवस का शिकार महज इसलिए बनाया क्योंकि उसकी उम्र बीती जा रही थी और उसकी शादी नहीं हो पा रही थी।दरअसल 37 साल के इस शख्स ने तांत्रिक की सलाह पर अपनी शादी में आ रही रुकावटें दूर करने के लिए प्राइवेट पार्ट के ब्लड के लिए मासूम बच्ची से रेप किया। तांत्रिक ने टीचर को शादी में बाधाएं आने की बात कहते हुए इसके निराकरण का उपाय बताते हुए कहा कि अगर वह किसी नाबालिग लड़की के गुप्तांग के खून से सना कपड़ा लेकर आए तो इस समस्या का समाधान हो सकता है।

श्मशान घाट और कब्रिस्तान में शवो की लंबी कतार, अब तक 142 लोगों की मौत


टीचर तांत्रिक के झांसे में आ गया और उसने कक्षा दो में पढ़ने वाली आठ साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप किया और खून से सना कपड़ा लेकर तांत्रिक के पास पहुँच गया। खून से लथपथ पीड़ित बालिका जैसे-तैसे रोते-बिलखते घर पहुंची और माता-पिता को आप-बीती सुनाई तो उनके होश फाख्ता हो गए, तुरंत बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया और पुलिस में तहरीर दी गई। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी शिक्षक को पकड़ लिया पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना गुनाह कुबूल लिया और बताया कि, एक तांत्रिक के कहने पर उसने अपनी शादी में आ रही रुकावटें दूर करने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के साथ-साथ उस तांत्रिक को भी गिरफ्तार कर लिया है वहीं दूसरी तरफ रेप पीड़ित बालिका का अस्पताल में इलाज चल रहा है, पीड़िता की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।