मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

खेत में शौच करने से मना किया तो काट डाली गर्दन

प्रकाशित: Nov 07, 2022 17:41रिपोर्ट: Navtej TV

उत्तरप्रदेश के महोबा से एक जघन्य हत्या का मामला सामने आया है जहां एक व्यक्ति ने खेत में शौच की मनाही पर खेत मालिक की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी। दरअसल उत्तरप्रदेश के महोबा में शौच करने के विवाद में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। खेत में पड़ी लाश देखकर लोग सिहर उठे, उक्त सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने मौका ए वारदात से हत्या के साक्ष्य जुटाए और आरोपी को गिरफ्तार कर आला ए कत्ल भी बरामद किया।

क्या शिवसेना नेता सुधीर सूरी को मिलेगा शहीद का दर्जा !

​​​​​​​

मृतक के पिता का कहना है कि खेत में शौच की मनाही के बाद से ही हत्यारा बौखलाया हुआ था। बीती रात मृतक खेत में फसल की रखवाली कर रहा था, इसी दौरान आरोपी ने कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर पीड़ित की हत्या कर दी। मृतक के परिवार वालों को जैसे ही घटना के बारे में जानकारी मिली वो खेत में पहुंचे, और बेटे का खून से लथपथ शव देखकर परिजनों के होश उड़ गए। मृतक के परिजनों द्वारा पुलिस को हत्या की सूचना दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।