16 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म,विडियो वायरल किया
राजस्थान के अलवर में एक नाबालिग लड़की के गैंगरेप का मामला सामने आया है. 16 साल की लड़की के साथ आठ लड़कों ने रेप किया.इन लड़कों ने घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया.

वीडियो पोस्ट करने से पहले कई महीनों तक आरोपियों ने लड़की को ब्लैकमेल किया और उससे हज़ारों रुपये ऐंठ लिए. पुलिस ने मामले की FIR दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश की जा रही है. प्राप्त खबर के मुताबिक, ये मामला अलवर जिले के किशनगढ़ बास थाना क्षेत्र का है. पीड़िता के भाई ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि 31 दिसंबर, 2021 आरोपी ने उसकी बहन को फोन किया था. आरोपी ने उसे गोठड़ा इलाके में मिलने बुलाया था, आरोपी ने कहा कि उसके पास पीड़िता की कुछ निजी तस्वीरें हैं. अगर वो मिलने नहीं आई तो इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा.
Dandiya Nights में खूब जमा रंग, अलग अलग Selfie Point रहे आकर्षण
पुलिस के अनुसार धमकी के बाद जब पीड़िता आरोपी की बताई जगह पर पहुंची तो वहां आरोपी सहित 8 युवक मौजूद थे. उन्होंने पीड़िता के जबरन कपड़े उतारवाए और उसका वीडियो बना लिया. इसके बाद उन्होंने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कथित तौर पर उसका गैंगरेप किया. पीड़िता का कहना है कि रेप के बाद वह करीब एक घंटे तक घटनास्थल पर बेसुध पड़ी रही. इस घटना के कुछ रोज बाद ही आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा. वह आए दिन वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे मांगता. धीरे-धीरे उससे 50 हजार रुपए ले लिए और बाद में ढाई लाख रुपए और मांगे. पीड़िता जब ढाई लाख रुपए नहीं दे पाई तो आरोपियों ने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. वीडियो जब पीड़िता के घरवालों तक पहुंचा तो उन्होंने इस बारे में पीड़िता से पूछताछ की. तब पीड़िता ने पूरा घटनाक्रम अपने घरवालों को बताया.

इसके बाद पीड़िता के भाई ने किशनगढ़बास थाने में मुख्य आरोपी सहित 8 युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. किशनगढ़ बास सर्किल के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) ने बताया कि सभी आठों आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 376D (गैंगरेप), IT एक्ट और नाबालिगों को यौन अपराधों से बचाने वाले कानून POCSO के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों की तलाश जारी है.





