भाई के एक्सीडेंट का बहाना बनाकर किया दुष्कर्म और फिर...
राजस्थान के भीलवाडा में रेप की घटना का एक ऐसा मामला सामने आया है जहां आरोपी ने पीडिता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद उसे 2 मंजिला इमारत से नीचे फेंक दिया जिससे पीडिता को गंभीर चोटे आई है।दरअसल मुस्लिम समुदाय से संबंध रखने वाले इस आरोपी ने पीडिता को उसके भाई के एक्सीडेंट की झूठी खबर सुना कर अपने पास बुलाया और कमरे में ले जाकर रेप की घटना को अंजाम दिया फिर पीडिता के शोर मचाने पर उसे 2 मंजिला इमारत की खिड़की से उसे नीचे फेंक दिया, जिससे पीडिता के हाथ और कमर में गंभीर चोटें आई है।
आखिर Imran Khan को क्यों मारी गोली

वहीं इस घटना को लेकर विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री विजय ओझा ने कहा की पीडिता बाजार में कुछ समान लेने जा रही थी तभी आरोपी वहाँ आया और पीडिता को जबरन स्कूटी पर बैठा कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया जब युवती शोर मचाने लगी तो उसे 2 मंजिला इमारत की खिड़की से नीचे फेंक दिया। आपको बता दें की पीडिता के अनुसार, वह आरोपी को पहले से नहीं जानती थी। फिलहाल पुलिस पीडिता का मेडिकल करवा रही है और आरोपी की तलाश जारी है।





