इंसान की जान से ज्यादा महंगा है नींबू, नीबू के लिए बहु को मौत के घाट उतारा
जब से नींबू मंहगे हुए है तबसे तरह-तरह की खबरें आ रही है, कभी नींबू चोरी तो कभी नींबू को लेकर विवाद, लेकिन अब हम आपको जो खबर बता रहे है उसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे, दरअसल नींबू को लेकर घर में ऐसा विवाद हुआ कि सास और ननदों ने मिलकर बहु की गला घोंटकर हत्या कर दी।
बलूचिस्तान की महिला सुसाइड बॉम्बर जिससे हिल गया पाकिस्तान!
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के छौडादानो थाना के चैनपुर गांव में नींबू तोड़ने के विवाद में रिश्तों का खून हो गया, जहां एक विवाहिता के साथ उसकी सास और दो ननदों ने मारपीट की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मरने वाली महिला का नाम काजल देवी है. वो चैनपुर गांव निवासी सुनील बैठा की पत्नी है, मरने वाली महिला का पति और ससुर प्रदेश के बाहर काम करते हैं और वारदात के समय घर में मौजूद नहीं थे, उन्होंने बताया कि आरोपी सास और दोनों ननद घर छोड़ फरार हैं. इस घटना को लेकर इलाके में सनसनी है.

हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि नींबू तोड़ने को लेकर दोनों पक्षों के बीच क्या कहासुनी हुई है. क्या महिला ने नींबू चुराने की कोशिश की, या फिर महंगे नींबू बिना पूछे तोड़ने को लेकर कोई झगड़ा हुआ. पुलिस घटना की जांच में जुटी है और पड़ोसियों से जानकारी ले रही है. फरार आरोपियों की तलाश में दबिश भी दी जा रही है, वहीं पुलिस ने बताया कि मृतका के सिर पर चोट एवं गले में रस्सी का निशान पाए गए है।





