प्रेमी को पाने की चाहत में बेटी ने अपने बाप को दी दर्दनाक मौत, जानें हवस की पूरी कहानी
पिछले दिनों झारखंड के जमशेदपुर से आदित्यपुर के पूर्व विधायक मलखान सिंह के साले कन्हैयालाल की हत्या का मामला सामने आया थाए फिल्मी स्टाइल में ही घर की सीढ़ियों पर चढ़ते वक्त कन्हैयालाल को गोली मार दी गई थीए वैसे तो मर्डर समेत जुर्म की तमाम वारदात इन दिनों झारखंड में एक आम बात है लेकिन इस शहर के सबसे बड़े बाहुबली और पूर्व विधायक मलखान सिंह के साले की हत्या होना जमशेदपुर ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड के लिए एक बड़ी बात थी।
बेटी को जो Diamond Ring दी गिफ्ट में वो ही बनी पिता की मौत का कारण
हत्या के बाद तरह.तरह की बाते हो रही थी क्या ये मर्डर किसी गैंगवार का नतीजा थाघ् या फिर वर्चस्व की लड़ाईघ् ठेकेदारी का विवाद या फिर पॉलिटिकल मर्डर इन बातों की लोगों की जुबान पर चर्चा थीए मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी बनाई गई और पुलिस ने हर एंगल से जांच शुरू कीए लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग पा रहा था तो पुलिस टेक्नीकल सर्विलांस के जांच की आस.पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की स्कैनिंग की गई और मोबाइल का डंप डाटा और सीडीआर भी निकाला गया एक सीसीटीवी में कन्हैया सिंह को गोली मारनेवाला कातिल भागता हुआ दिखाई दियाए कातिल की पहचान बदमाश और शूटर निखिल गुप्ता के रूप में हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया गयाए निखिल की कॉल डिटेल के आधार पर राजवीर सिंह नाम के शख्स को भी गिरफ्तार किया गयाए दोनों आरोपियों से जब पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो चौकाने वाला खुलासा हुआए राजवीर और कन्हैया सिंह की बेटी अपर्णा का 5 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कन्हैया सिंह इसका विरोध करता था और अपर्णा को डांटता.डराता थाए उसने राजवीर सिंह के साथ भी मारपीट की और उसके परिवार को धमकी दी थीए कन्हैया के डर से राजवीर सिंह के पिता ने मांझी टोला का अपना घर बेच दिया था और दूसरी जगह रहने चले गए थेए राजवीर ने उसके बाद अपर्णा से संपर्क खत्म कर लिया था

लेकिन एक दिन अपर्णा ने राजवीर को खुदकुशी का भय दिखाते हुए वीडियो बनाकर भेजा कि अगर उसने बात नहीं की तो वो खुदकुशी कर लेगीए इसी डर कर राजवीर ने फिर से अपर्णा से बातचीत शुरू कर दीए पता लगने पर कन्हैया सिंह ने राजवीर को फिर धमकाया थाए धमकियों से तंग आकर राजवीर ने अपने दोस्त निखिल गुप्ता से इस बारे में बात की। शूटर निखिल गुप्ता ने कहा कि उससे भी कन्हैया सिंह गाली गलौज करता हैं तो निखिल भी कन्हैया सिंह की हत्या के लिए तैयार हो गयाए 29 जून की रात अर्पणा ने राजवीर सिंह को अपने पिता के घर पर होने की जानकारी दी।
इसके बाद राजवीर ने निखिल गुप्ता और उसके दोनों सहयोगियों को भेजकर कन्हैया सिंह की हत्या करवा दी। पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने कहा कि राजवीर और अन्य आरोपियों ने पांच दिन पहले हत्या की योजना बनाई थी और अपर्णा की मंजूरी के बाद इसे अंजाम दिया गयाण् राजवीर ने हत्या के मुख्य शूटर निखिल गुप्ता को केवल चार हजार रुपये नकद और अपनी प्रेमिका की हीरे की अंगूठी दी थी जो उसके पिता ने अपनी बेटी को सुपारी के रूप में पिता को मारने के लिए दी थी ।





