मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

बायफ्रेंड संग अय्याशी कर रही थी मरी हुई पत्नी,पति को हुई थी जेल फिर हुआ खुलासा

प्रकाशित: May 03, 2022 23:10रिपोर्ट: Navtej TV

कहते हैं कि इंसान की कामयाबी या बर्बादी के पीछे किसी ना किसी औरत का हाथ जरूर होता है, एक औरत आदमी को शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा सकती है तो वही औरत उसे गर्दिश के अंधेरे में भी धकेल सकती है,बिहार के मोतिहारी में जहां पति अपनी पत्नी की हत्या की सजा काट रहा था वही पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ जालंधर में रंगरलियां मना रही थी, तो चलिये बताते है आपको क्या है पूरा मामला।

EID से पहले loudspeaker -झंडे पर विवाद, police ने छोड़े आंसू गैस के गोले

ये किसी फिल्म की पटकथा नहीं बल्कि हकीकत है, बिहार के मोतिहारी जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव की शांति की शादी 14 जून 2014 को केसरिया के वॉर्ड नंबर 4 के दिनेश राम से हुई थी, पिछले साल 19 अप्रैल को महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई तो महिला के पिता योगेन्द्र राम ने दिनेश राम के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और हत्या का मामला दर्ज करवा दिया, केसरिया थाना पुलिस ने बिना मामले की जांच किए महिला के पति दिनेश राम को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

हालांकि थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह को इस मामले में शक हुआ और उन्होंने टेक्निकल सेल से इस केस में मदद लेने का फैसला किया, पुलिस तफ्तीश में जुटी रही लेकिन डेड बॉडी बरामद नहीं की जा सकी, इस बीच दिनेश के परिजनों ने लड़की के बारे में खुद से पता लगाना जारी रखा। एक रिश्तेदार ने जानकारी दी कि शांति एक लड़के के साथ घर छोड़कर फरार हो गई है। पता लगाते दिनेश के परिजनों ने शांति को पंजाब के जालंधर में खोज लिया और पुलिस को इसकी जानकारी दी,


इसके बाद महिला के फोन को ट्रेस करने पर पता चला कि जिस महिला को सभी लोग मृत मान चुके थे, वो जिंदा है और पंजाब के जालंधर में अपने प्रेमी के साथ रह रही है, उसके बाद केसरिया थाना पुलिस ने लड़की को जालंधर जाकर बरामद कर लिया। अब इस लव ट्राइएंगल से पर्दा उठने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैअब पुलिस की जिम्मेदारी बनती है कि हत्या की साजिस में फंसे दिनेश राम को न्याय दिलाए और उसे फंसाने वालों पर कार्रवाई की जाए, ताकि फिर किसी निर्दोष पर दहेज उत्पीडन कानून का गलत उपयोग ना हो।