GT vs DC: करो या मरो के मैच में दिल्ली ने बचाई अपनी लाज, प्लेऑफ की रेस में बरकरार
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने अपने करो या मरो के मैच में शानदार जीत हासिल करते हुए अपने को प्लेऑफ की रेस में बरकरार रख लिया है। मंगलवार को खेले गए 44वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटन्स को 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा है और इस मैच के हीरो तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा बने जिन्होंने अंतिम ओवर में पूर मैच ही पलट दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने साधारण सा लक्ष्य बनाया और इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात ने इस सीजन का सबसे खराब प्रदर्शन किया। गुजरात को 131 रनों का टारगेट हासिल करना था और जिसके जवाब में टीम 6 विकेट पर 125 रन ही बना पाई। गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या ने 53 गेंदों पर नाबाद 59 रनों की पारी खेली लेकिन वह भी मैच जीताने में सफल नहीं हो सके।
अंतिम ओवर में लगा गुजरात आसानी से मैच जीत जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आखिरी ओवर में 12 रनों की जरूरत थी, गेंदबाजी की कमान ईशांत की हाथ थी उन्होंने 1 विकेट लेकर सिर्फ 6 रन देकर पूरा मैच ही पलट दिया। दिल्ली के लिए यह करो या मरो का मुकाबला वाल मैच था इस मैच में हार मिलती तो उसका आगे का सफर खत्म हो चुका होता। लेकिन इस जीत के बाद प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। इस हार के बाद भी डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात 12 अंकों के साथ अंक तालिका में टॉप पर है।
Sharad Pawar के बाद NCP का Boss कौन?
प्लेइंग 11
गुजरात: ऋद्धिमान साहा, हार्दिक पंड्या, विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, जोश लिटिल और मोहित शर्मा
दिल्ली: डेविड वॉर्नर, फिल सॉल्ट, मनीष पांडे, रिली रोशौ, प्रियम गर्ग, अक्षर पटेल, अमन हकीम खान, रिपल पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्किया और ईशांत शर्मा





