मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल

दिल्ली ने अंतिम और ओवर जीत लिया सबका दिल, मुकेश की गेंदबाजी से हैदराबाद हुई पस्त

प्रकाशित: Apr 25, 2023 09:17रिपोर्ट: Navtej TV

आईपीएल 2023 का 34वां मुबाकला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया था। दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया जो ज्यादा सही साबित नहीं और वह 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 144 रन ही बना पाई। इसके जवाब में हैदराबाद की टीम कोे दिल्ली ने 20 ओवर में 137 रन ही बनाने दिए और मैच 7 रन से जीत लिया।

मनीष पांडे और अक्षर पटेल ने 34-34 रन की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 137 रन ही बना पाई और इस में भी मयंक अग्रवाल ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए जो किसी काम के नहीं रहे।

फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये अब तक की सभी बड़ी खबरें

हैदराबाद को 12 गेंदों में 23 रन की जरूरत थी और वॉशिंगटन सुंदर के साथ हेनरिच क्लासेन क्रीज पर थे। दिल्ली के गेंदबाज मुकेश कुमार ने अंतिम और में शानदार गेंबदाजी करते हुए टीम को यादगार जीत दिलाई। दिल्ली के लिए यह जीत बहुत जरूरी थी क्योंकि वह अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है। दिल्ली के सात मैचों में दो जीत के साथ चार अंक हो गए हैं। वहीं, हैदराबाद इस हार के बाद चार अंक के साथ टीम नौवें स्थान पर है।