मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

देवर से संबंध बनाने लगी भाभी तो बड़े भाई ने उठाया ये खौफनाक कदम

प्रकाशित: Mar 11, 2022 20:00रिपोर्ट: Navtej TV

एक बार फिर रिश्ते शर्मसार हुए है और इसी वजह से राजस्थान में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। यह घटना भरतपुर की बताई जा रही है जिसमें देवर भाभी के अवैध संबंधों के कारण पूरा परिवार बर्बाद हो गया। बता जा रहा है कि इस हत्या के पीछे छोटे भाई का अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध था और जब बड़े भाई को इस बात का पता चला तो उसने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया।

छोटे भाई को जंगल में ले जाकर चाकू और डंडों से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और इसके बाद इस पूरी घटना का खुलासा हुआ है। आरोपी वसीम व उसके मृतक भाई नसीम की शादी अलवर जिले में एक ही परिवार में हुई थी। लेकिन मृतक नसीम को बड़ी भाभी से प्यार हो गया और दोनों के अवैध संबंध तक बात पहुंच गयी। जब बड़े भाई को अपनी पत्नी के अवैध संबंध का पता चला तो उसने छोटे को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।


पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति का शव जंगल में पड़ा मिला था और उसके बाद मृतक के परिजन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मृतक के बड़े भाई वसीम ने अपने दोस्त राशिद के साथ मिलकर छोटे भाई नसीम की हत्या की है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दोनों के अवैध संबंधों को लेकर चर्चा हो रही है। लेकिन इस घटना के बाद रिश्ते शर्मशार हुए है।