मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

जयपुर में देवर ने किया भाभी का रेप फिर करने लगा ब्लैकमेल

प्रकाशित: Aug 19, 2022 21:25रिपोर्ट: Navtej TV

प्रदेश में दिनों दिन आपराधिक घटनाएं बढ़ती ही जा रही है और राजधानी जयपुर में अपराधी बैखोफ होकर वारदात को अंजाम दे रही है। राजधानी में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक मामला सामने आया है जिसमें एक देवर ने अपनी भाभी का रेप कर दिया और बाद में उसे ब्लैकमेल करने लगा ।

दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर महिलाओं की नोकझोंक, VIDEO VIRAL

मालवीय नगर निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि रिश्ते में देवर लगने वाले आरोपी ने उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। यह घटना लगभग 1 साल पुरानी बताई जा रही है क्योंकि देवर का उसके घर आना-जाना होता था और उसी दौरान उसने जॉब लगाने का झांसा देकर उसके पास आया।


जॉब के बहाने उसे बजाज नगर स्थित महावीर नगर ले गया और वहां आरोपी देवर के उसे कोल्डड्रिंक में नशीली चीज मिलाकर उसे पीला दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई तो आरोपी ने दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। इसके बाद उसने वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कागजों पर भी साइन करवाए। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी देवर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।