जयपुर में फिल्मी स्टाइल में आईटी अफसर बनकर आए डकैतों ने कारोबारी के घर डाला डाका
राजस्थान में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि वह राजधानी जयपुर में भी बड़ी घटना को अंजाम देने से भी नहीं डर रहे है। इस बार अपराधियों ने इनकम टैक्स अधिकारी बनकर एक व्यापारी के घर में डाका डाला है। बताया जा रहा है आईटी अधिकारी बनकर आए 5 डकैतों ने आटा व्यापारी के परिजनों को बंधक बनाकर लाखों के माल को पार कर दिया।
पाक के नापाक इरादे बेनकाब, जिंदा पकड़े गए आंतकी ने खोले ये राज!
यह घटना गलता गेट थाना इलाके में सूरजपोल अनाज मंडी रोड की बताई जा रहा है। बदमाशों ने करीब शाम साढ़े 7 बजे घर में घुसे थे और इसके बाद उन्होंने परिवार के सभी लोगों को बंधक बना दिया। व्यापारी सत्यनारायण तांबी की मां मोही देवी, पत्नी संतोष, बेटा जीतेंद्र, दो पुत्रवधू रितु और प्रियंका और तीन बच्चे श्रेयांश, केशव, समर्थ के मुंह पर टेप लगा दी।
इसके बाद जब व्यापारी सत्यनारायण और बेटा हेमराज घर पहुंचे तो उनको भी बंधक बना लिया। बदमाशों ने पिस्टल का डर दिखाकर अलमारियों के बारे में पूछा तो डर के कारण परिवार ने इसकी जानकारी दे दी। इसके बाद सार माला लेकर वह फरार हो गए और इसके बाद परिवार ने चिल्लाना शुरू किया तो उनके पड़ोसी आए। पड़ोसियों ने परिवार को छुड़ाकर पुलिस को घटना की सूचना दी।

घटना के बाद बदमाशों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी अपने साथ ले गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी कराई लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। बदमाश वारदात के बाद दिल्ली रोड की तरफ गए है और पुलिस को कुछ सीसीटीवी की फुटेज मिली है। बदमाशों के हाथ डेढ़ किलो सोने के जेवर और 60 लाख हाथ लगे है।





