10वीं बार IPL का फाइनल खेलेगी धोनी ब्रिगेड,टाइटन्स को मिलेगा एक और मौका
धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने धमाकेदार अंदाज में IPL 2023 के फाइनल में जगह बना ली है। पहले क्वालिफायर-1 मैच में चेन्नई ने गुजरात टाइटन्स को 15 रनों से हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया है। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात को 173 रनों का स्कोर बनाया और इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटन्स की पूरी टीम 20 ओवरों में 157 रनों पर सिमट गई। आईपीएल के इतिहास में पहली बार सीएसके ने गुजरात टाइटन्स को हराकर सिधा फाइनल का टिकट पाया है। चेन्नई के लिए 60 रनों की पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
10वीं बार फाइनल खेलेगी धोनी ब्रिगेड
इस हार के बाद गुजरात टाइटन्स के पास फाइनल में जानें का एक और मौका मिलेगा। गुजरात टाइटन्स दूसरे क्वालिफायर मैच में एलिमिनेटर मैच के विजेता से भिड़ेगी। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के इतिहास में रिकॉर्ड 10वीं बार फाइनल में जगह बनाई है। अगर वह इस बार यह खिताब जीत जाती है तो वह 5वीं बार इस टाइटल को अपने नाम करेगी।
Rajasthan News: BJP ने गहलोत सरकार को IT Department में भ्रष्टाचार के आरोपों में घेरा
सीएसके के गेंदबाजों ने दिखाया अपना दम
सीएसके की जीत में उसके गेंदबाज को अहम योगदान रहा है और इस वजह से जीत आसानी से मिल गई। राशिद खान और जड़ेजा ने कमाल किया है।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, अंबति रायडू, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महीष तीक्ष्णा.
गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा, हार्दिक पंड्या , दासुन शनाका, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, दर्शन नालकंडे, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी.




