मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
चुनाव 2023

इस जादूई आंकड़े को छूने से 5 राज्यों में बनेगी सरकार,सबसे पहले सबसे सटीक नतीजे

प्रकाशित: Mar 09, 2022 23:41रिपोर्ट: Navtej TV

देश के पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणा 10 मार्च को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटें, उत्तराखंड में 70 सीटें, पंजाब में 117, मणिपुर में 60 तो गोवा में 40 विधानसभा सीटों के नतीजे आएंगे। एग्जिट में पोल में 4 राज्यों में बीजेपी की सरकार बनने की बात सामने आ रही है तो पंजाब में आप की धमाकेदार जीत का दावा किया जा रहा है। लेकिन ये पोल कितना सच साबित होगा यह कल के नतीजों के बाद सही साबित होगा।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में कुल 403 विधानसभा सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए सभी दलों को 200 सीटों का जादूई आंकड़ा छूना है। 2017 में एनडीए ने 325 सीटें जीतकर सरकार बनायी ​थी लेकिन इस बार उनके सामने सरकार बनाने की बड़ी चुनौती होगी तो सपा को इन नतीजों से बड़ी उम्मीद है।

70 सीटों वाली उत्तराखंड विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 35 सीटों पर जीत हासिल करना जरूरी है। 2017 में बीजेपी ने 57 सीट जीतकर सरकार बनाई थी लेकिन इस बार उनके सामने सरकार बनाने की बड़ी चुनौती होगी।

117 सीटों वाले पंजाब में सरकार बनाने के लिए 60 सीटों पर जीत हासिल करनी होगी। लेकिन इस बार आप की पंजाब में धमाकेदार जीत के संकेत मिल रहे है जो कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा झटका हो सकता है।

​​​​​​​

60 सीटों वाले मणिपुर में सरकार बनाने के लिए 30 सीटों पर जीत की जरूरत है और इस बार भी बीजेपी सरकार बनाने की तरफ बढ़ रही है। 2017 में बीजेपी ने एनपीपी, एलजेपी और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई थी।

40 सीटों वाले गोवा में सरकार बनाने के लिए 20 सीटों पर जीत की आवश्यकता है। लेकिन 2017 की तरह इस बार गोवा में जबरदस्त जोड़ तौड़ देखने को मिल सकता है।