मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
चुनाव 2023

विधानसभा चुनावों पर मंडराया कोरोना का खतरा, निर्वाचन आयोग लेगा बड़ा फैसला!

प्रकाशित: Jan 04, 2022 21:26रिपोर्ट: Navtej TV

देश में एक तरफ तो कोरोना का खतरा दिनों—दिन बढ़ता जा रहा है और वहीं दूसरी ओर पांच राज्‍यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव की तैयारी चल रही है। लेकिन अब चुनावों पर कोरोना का खतरा मंडराने लग गया है और चुनावों को लेकर चुनाव आयोग बड़ा फैसला लेने की तैयारी कर रहा है। चुनाव आयोग रैलियों को लेकर बड़ा फैसला करने के साथ तारीखों की घोषणा थोड़े समय के लिए बड़ा सकता है।

यूपी चुनाव: परशुराम के बहाने ब्राह्मण वोटरों को रिझाने में लगे अखिलेश यादव

भारतीय चुनाव आयोग कोरोना के खतरे को देखते हुए कोविड प्रोटोकॉल और कड़े कर सकता है जिसके कारण भीड़ जमा नहीं होगी। चुनावी रैलियों के नियम बनाने के साथ चुनाव करवाने वाले अधिकारी और कर्मचारी को टीके की दोनों डोज के साथ तीसरी डोज लेना भी अनिवार्य कर सकता है। वोटर्स पर भी टीकाकरण होने की अनिवार्यता हो सकती है और नेताओं को भी कोरोना की गाईडलाइन पालन के निर्देश देगा।


निर्वाचन आयोग 14 जनवरी तक पांच राज्‍यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकता है। चुनावों को टालने पर सभी दलों ने अपनी नाराजगी जताई और इसी वजह से आयोग चुनाव समय पर ही कराने की तैयार कर रहा है। पीएम मोदी भी जमकर रैलियां कर रहे है तो विपक्ष भी रैलियां करने में पीछे नहीं है।