मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
चुनाव 2023

चुनावी राज्यों में रैलियों-सभाओं पर चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला,राजनीतिक दलों की बढी परेशानी

प्रकाशित: Jan 22, 2022 23:19रिपोर्ट: Navtej TV

देश में कोरोना के खतरे के बीच पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव पर चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला किया है। कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए चुनावी रैलियों, जुलूस और रोड शो पर पाबंदियां ​​​​नहीं हटेगी। 8 जनवरी चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ 15 जनवरी तक रैलियों और जनसभाओं पर रोक लगाई गई थी लेकिन इसके बाद इसे बढ़ाकर 22 जनवरी किया गया था। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि अब इसे एक सप्ताह के बढ़ाये जाने पर सहमति बनी है।

यूपी चुनाव: पिता के इंसाफ के लिए दो ठाकुर बेटियों में तेज हुई जंग, फिर चर्चा में आया उन्नाव

प्रचार के सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों पर छूट दी है। चुनाव होने वाले राज्यों में वैक्सीनेशन की रफ्तार कम होने के कारण आयोग ने चिंता जाहिर की है। राज्यों में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के आदेश भी जारी किए गये है। पहले इनडोर मीटिंग में अधिकतम 300 लोगों को शामिल होने की छुट थी। अगर आने वाले दिनों इस तरह कोरोना बढ़ता रहा है तो पांबदियां ज्यादा सख्त हो सकती है।


10 फरवरी से शुरू होगी वोटिंग
उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में वोटिंग होगी, उत्तराखंड और गोवा में एक साथ 14 फरवरी को वोटिंग होगी। पंजाब में 20 फरवरी को, वहीं मणिपुर, में 27 फरवरी और 3 मार्च और इन सब के नतीजे 10 मार्च को एक साथ आएंगे।