इंग्लिश में बात नहीं कर पाया स्टूडेंट तो पीट-पीटकर कर दी हत्या!
क्या मात्रभाषा हिंदी कही जाने वाली भाषा का प्रयोग करना कोई अपराध हैं ,अक्सर आपने देखा या सुना होगा स्कुलो में ऐसे नियम बनाए जाते हैं कि अगर कोई बच्चा हिंदी में बात करेगा तो उसे फाइन देना होगा. उसे स्कुल में सिर्फ इंग्लिश भाषा का प्रयूग करना हैं नहीं तो उसे फाइन के साथ साथ कड़ी सज़ा भी डी जाती हैं . ऐसे नियम बनाने के कारण बच्चिन में एक कोम्प्तिष्ण वाला लेवल आ जाता हैं और जो इंग्लिश में बात करता हैं वो खुद को सर्वोपरि मानने लगता हैं . पर क्या आपने ये सुना है कि स्कुल में हिंदी में बात करने पर कोई बच्चा मौत का शिकार हो जाए .

दरअसल खमतराई इलाके के सरकारी स्कूल में रायपुर के एक 10वीं के छात्र की उसके स्कूल में घुसकर हत्या कर दी गई । काशीराम शर्मा शासकीय स्कूल में सप्लीमेंट्री परीक्षा चल रहिओ थी । 10वीं का छात्र मोहन सिंह एग्जाम देने स्कूल आया हुआ था। यहां कक्षा 11वीं के कुछ स्टूडेंट्स से उसका विवाद हुआ । वारदात के वक्त मोहन के साथ मौजूद एक छात्र ने बताया कि जिन लड़कों ने मारपीट की हम उन्हें जानते भी नहीं थे । कोई पुराना झगड़ा भी नहीं था। उनमें से एक लड़का हमारे करीब आया और बोला- कौन सी क्लास में हो, हमने कहा 10वीं। इसके बाद उसने इंग्लिश में कुछ पूछा, हमने जवाब नहीं दिया आगे बढ़ गए।आगे बढ़ते ही लड़के ने मोहन से कहा- तू होशियार बन रहा है और पीटने लगा, इसके बाद उसके बाकी के साथियों ने भी उसे पीटना शुरू कर दिया।
जिस कुत्ते को रोज खाना खिलाती थी महिला, वो ही बन गया हत्यारा!
मोहन को पीटते हुए स्कूल ग्राउंड से बाहर ले जाया गया। सड़क पर गिराकर पीटा गया, लात-घूंसे से वो उसे मार रहे थे। जब मोहन का खून बहने लगा और वो बेहोश हो गया था तो लड़के भागने लगे।स्कूल के स्टाफ और मौके पर मौजूद बाकि लड़कों ने विवाद कर रहे लड़के को पकड़ लिया, । इस नाबालिग को पुलिस के हवाले किया गया है, पुलिस भाग चुके बाकि के लड़कों का पता लगा रही है । इस घटना से स्टूडेंट मोहन का परिवार सदमें में है। मोहन के पिता एक दुकान में काम करते हैं। उन्हें जैसे ही खबर दी गई तो भागे-भागे अंबेडकर अस्पताल पहुंचे।
स्कूल से मोहन को अस्पताल लाया गया, वही डॉक्टर्स ने बताया कि मारपीट की वजह से उसकी पसली टूट गई, उसने दम तोड़ दिया। अब पिता की आंखों से आंसू सूख चुके हैं। घटना से हैरान पिता अंबेडकर अस्पताल की मॉर्चुरी के बाहर मौजूद बेटे को पोस्टमॉर्टम पूरा होने का इंतजार किया । एक नाबालिग को पुलिस ने हिरासत में लिया है, उससे पूछताछ जारी है।





