मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
स्पॉटलाइट

गोरी के level के बयान पर खुलकर बोली Sreejita de

प्रकाशित: Oct 21, 2022 00:06रिपोर्ट: Navtej TV

रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' को शुरू हुए दो हफ्तेसे ज्यादा हो चुके हैं और सलमान खान के इस शो से सबसे पहली कंटेस्टेंट श्रीजिता डे बाहर हो चुकी हैं।बीते एपिसोड्स में गोरी नागोरी के साथ उनके विवाद ने काफी सुर्खियां बटोरीं थी। शो से बाहर होने के बाद श्रीजिता ने हमारे मीडिया रिपोर्टर से बातचीत में इस बारे में खुलकर बात की।

“यह रिश्ता क्या कहलाता हैं” Serial की Vaishali ने आखिर क्यों किया Suicide


साथ ही कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए ।फैनस से उनको मिले प्यार, सपोर्ट और वोटस के लिए दिल से शुक्रिया करते हुए उन्होंने कहा कि बिग बॉस में उनका सफर बहुत छोटा और खूबसूरत रहा,जिसकी उन्होंने उम्मीद भी नहीं थी। अब जब वो बाहर हैं, तो कई सारे ट्वीट देख यह समझ सकती हैं कि दर्शक भी उनके एलिमिनेशन से हैरान और निराश हैं।उन्होंने ये भी बताया कि गोरी नागोरी ने जो किया वह बेहद आपत्तिजनक था और उनका मानना हैं की वह बहुत अहंकारी और नासमझ हैं। इससे पता चलता है कि गौरी किस माहौल से आती हैं।जो अब जनता को भी दिख रहा होगा की श्रीजिता उनके बारे में गलत नहीं थी।

​​​​​​​

उन्होंने ये भी बताया कि रियल बॉन्ड अंकित और प्रियंका को छोड़कर बाकी लव ऐंगल जैसे शालीन-टीना और गौतम-सौन्दर्य फेक हैं। वो सोच रहे हैं कि ऐसे कंटेन्ट क्रीऐट करके वो लोग आगे तक जा सकते हैं जो की गलत हैं। टीना का अगला शिकार सुंबुल ज्यादा टाइम तक नहीं रहेगी कहते हुए उन्होंने कहा की उनका मानना हैं की सबसे अच्छा गेम अब्दु खेल रहे हैं।