एग्जिट पोल के नतीजों में पूरे विपक्ष पर फिर भारी पड़ती दिख रही है बीजेपी
एग्जिट पोल के सर्वे में 5 राज्यों में बीजेपी की जबरदस्त वापसी के साथ कांग्रेस को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। यूपी में बीजेपी की जीत की ओर इशारा कर रहे तो समाजवादी पार्टी को फिर सत्ता नसीब नहीं होती दिख रही है। सपा ने बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए रालोद समेत कई छोटी पार्टियों से गठबंधन किया था. यहां तक कि इस बार वे अपने चाचा शिवपाल यादव की पार्टी प्रसपा को भी साथ लाए थे. लेकिन 2017 और 2019 की तरह इस बार भी अखिलेश का दांव उल्टा पड़ता हुआ नजर आ रहा है और बीजेपी की सरकार बनती नजर आ रही है. सपा ने इस विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने के लिए रालोद, सुभासपा, महान दल, अपना दल और प्रगतिशील मोर्चा से गठबंधन किया. सभी पार्टियों को सीटें भी दी गईं।
मौत ने ढूंढे अजीब बहाने, किसी की गोलगप्पे खाते-खाते तो किसी की डांस करते-करते जब हो गई मौत!
लेकिन एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, सपा का गठबंधन जनता को पसंद आता हुआ नहीं दिख रहा है. यही वजह है कि सपा को इस बार भी नंबर दो की पार्टी के तौर पर संतोष करना पड़ सकता है। सर्वे में बीजेपी को 288-326 सीटें मिलती दिख रही हैं. वहीं, सपा 71-101 पर सिमटती नजर आ रही है। पंजाब विधानसभा के लिए इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल सामने आ चुका है आम आदमी पार्टी इस बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है. आम आदमी पार्टी को 41 फीसदी यानी 76 से 90 सीटें मिलने का अनुमान है. जबकि कांग्रेस सिर्फ 19 से 31 सीटों पर ही सिमटती नजर आ रही है. वहीं बात करेंगे भाजपा की तो सूबे में बीजेपी को महज 1-4 सीटें मिलने की उम्मीद है।
क्या कहते हैं देश के एग्जिट पोल जानिए देश के 5 राज्यों में होने वाले चुनाव में क्या आएंगे नतीजे
उत्तराखंड में एग्जिट पोल की अगर बात करे तो इस बार हुए विधानसभा चुनावों में प्रदेश में सियासत के नए रूप भी देखने को मिले। सीधी टक्कर तो भाजपा और कांग्रेस में है, लेकिन इस बार निर्दलीयों की भूमिका भी अहम हो सकती है। उधर, आम आदमी पार्टी ने भी अपनी सियासी दाल में तड़का लगाने की पूरी कोशिश की है। भाजपा को सीटें 36-46 सीटें मिलने का अनुमान है तो कांग्रेस को 20-30 और आम आदमी पार्टी को 2-4 सीटें मिलने का अनुमान है वही अन्य को सीटें 2-5 सीटें मिलने का अनुमान है।

मणिपुर विधानसभा चुनाव के Exit Poll आ गए हैं. इनसे काफी हद तक साफ है राज्य में बीजेपी की सरकार बन रही है. दरअसल एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी 41% वोट के साथ 33-43 सीटों पर कब्जा जमा सकती है. इसके बाद कांग्रेस 18% वोट के साथ केवल 4-8 सीटों पर सिमट सकती है. वहीं एनपीएफ 16% वोट के साथ 4-8 सीटें हासिल करेगी और एनपीपी भी 8% वोट के साथ 4-8 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है।
गोवा की अगर बात करे तो Exit Poll में 15 से 20 सीटें कांग्रेस को मिलती दिख रही है, बीजेपी के साथ कांग्रेस का कांटे का मुकाबला है. बीजेपी के हिस्से 14-18 सीटें आ सकती हैं. वहीं एमजेपी के हिस्से 2-5 और अन्य के हिस्से 0-4 सीटें आ सकती हैं।
ये तो हुई एग्जिट पोल की बात, बाकि 10 मार्च को आने वाले नतीजों को लेकर बीजेपी काफी उत्साहित दिख रही है तो कहीं अन्य पार्टियों की नींद उड़ी हुई है, ये तो आने वाला समय ही बताएंगा कि सत्ता का ऊंट किस करवट बैठता है, लेकिन एग्जिट पोल से राजनीतिक पार्टियों की नींद उड़ी हुई है।





