मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

फेसबुक फ्रेंड निकला दलित तो गर्लफ्रेंड ने कर दिया ये कांड, फिर मचा बवाल

प्रकाशित: Jun 06, 2022 19:10रिपोर्ट: Navtej TV

प्यार के नाम पर कई बार ऐसे कांड़ हो जाते है जो लोगों के लिए चर्चा का विषय बनते है तो किसी की जान तक ले लेते है। ऐसा ही एक मामला यूपी में देखने को मिला है जहां एक युवती की फेसबुक पर एक युवती से दोस्ती हो गई और दोनों में प्यार हो गया। लेकिन जब दोनों की मुलाकत हुई तो पता चला कि लड़का दलित समाज से है तो लड़की आहत हो गई और लड़के के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद बात यही शांत नहीं हुई और युवक को जबरन जहर खिला दिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

खौफनाक मंजर किसी का पैर तो किसी का हाथ गायब पेड़ों पर लटकी मिली लाशें!

मामल उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर का है जहां एक प्रेम प्रसंग का ऐसा मामला सामने आया है जिसमें युवती की फेसबुक पर दोस्ती हो लेकिन युवक दलित जाति निकला तो झगड़ा हो गया। युवती की दो साल पहले फेसबुक पर गुर्जर नाम के लिखे युवक से दोस्ती हो गई लेकिन असल में वह युवक वह दलित था।

युवती ने गुर्जर समझकर दोस्ती हो गई लेकिन जाति का पता चला तो युवती और उसके परिजन नाराज हो गए। युवती ने युवक को मिलने के लिए बुलाया और परिजनों के साथ मिलकर युवक को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया फिर उसे जबरन जहर पिला दिया।


इसके कारण युवकी की तबीयत बिगड़ गई और उसेअस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। मरने से पहले युवक ने पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने युवती समेत उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।